
ग्वालियर/भिण्ड। ऊमरी कस्बे में 40 वर्षीय महिला का स्पेलर चलाने के दौरान चूड़ी उलझने से हाथ कट गया। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे का बताया गया है।
महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूरी देवी पत्नी विनोद राठौर निवासी ऊमरी घर के बाहरी हिस्से में संचालित स्पेलर से सरसों का तेल निकाल रही थी, तभी उसके दाएं हाथ की मैटल की चूड़ी स्पेलर के घूमते हुए नट से उलझ गई। जिससे उसके हाथ की न केवल सभी उंगलियां पूरी तरह से कुचल गईं बल्कि कंधे से पूरा बाजू ही उखड़ गया। नाजुक हालत में महिला को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
हाईवे पर बाइक से टकराकर लोडर पलटा, एक की मौत
भिण्ड। बरोही थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 92 पर चढऩे के दौरान लाड़मपुरा मार्ग से आए बाइक सवार लोडर से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे 28 वर्षीय युवक को नाजुक हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। वहीं बाइक से टकराकर पलटे लोडर वाहन में युवती सहित दो लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गोविंद सिंह पुत्र बुद्धेलाल निवासी मेहगांव अपने साथी जयेंद्र पुत्र रामसेवक के साथ बाइक से लाड़मपुरा से आ रहे थे तभी एनएच 92 पर चढऩे के दौरान भिण्ड की ओर से आ रहे लोडर वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडर वाहन पलट गया जिसमें सवार आशीष पाल (38) पुत्र रामप्रकाश पाल निवासी घासमंडी ग्वालियर, पूनम (28) पुत्री बहादुर सिंह सेंगर निवासी पदमा कोल्डस्टोर के पास भिण्ड घायल हो गए। वहीं बाइक सवार गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी जयेंद्र सिंह को नाजुक हालत में जेएएच रैफर किया गया है।
पांच इनामी आरोपी गिरफ्तार
मौ. थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी प्रशांत खरे की ओर से एक-एक हजार का इनाम घोषित किया गया था। टीआई शैलेंद्र भार्गव के अनुसार बदन सिंह पुत्र कप्तान सिंह यादव निवासी धौर्रा दतिया, रामराज सिंह पुत्र तिलक सिंह यादव एवं हरवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह, पवन सिंह पुत्र अशोक यादव, मुन्नालाल पुत्र जहान सिंह यादव निवासीगण ग्राम रतवा को सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया।
Published on:
12 Dec 2017 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
