4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

breaking :अपहरण कर महिला से की ऐसी घिनौनी हरकत,अस्पताल पहुंचते ही मौत,गांव में पसरा मातम

breaking : महिला का अपहरण कर गैंगरेप,अस्पताल में मौत,गांव में पसरा मातम

2 min read
Google source verification
young girl rape by job owner

विश्वास में धोखा, 18 साल की युवती को बंधक बनाकर लूटी अस्मत

ग्वालियर। शहर से सटे चीनोर थाना क्षेत्र में एक विधवा युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद युवती को गंभीर हालत में शहर के जेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले के जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चीनोर के ग्राम मैना की रहने वाली महिला को शनिवार को उसे गजापुर गांव का भूरा बघेल और उसके दो साथी अपहरण कर डबरा लेकर आए थे।

जिसे उन्होंने रास्तें में समोसा खिला दिया जिसमें उन्होंने कोई नशीली दवा मिला दी जिससे वह बेहोस हो गई। फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। बाद में वह युवती को उसके गांव छोड़कर भाग गए। महिला ने सोमवार को पूरी घटना अपनी मायके और ससुराल वालों को बताई। इसी बीच महिला की सोमवार की रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे मंगलवार को शहर के जेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने बुधवार की अल सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मायके वालों को बताई पूरी घटना
मृतका के जेठ राकेश ने पुलिस को बताया कि बहु ने सोमवार को अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी मुझे और अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई उसे मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी अल सुबह मौत हो गई।

तीन साल पहले पति की हुई थी मौत
मृतका के जेठ ने बताया कि तीन साल पहले उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बाद में वह परिवार के साथ ही रह रही थी। उसके चार बच्चे भी है जिनका भरण पोषण ससुराल वाले ही कर रहे थे। शनिवार को गजापुरा के तीन लोग उसका अपहरण कर ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे गांव छोड़कर फरार हो गए।