4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूलों में प्रवेश देने के लिए छालों की लग रही लॉटरी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सीएम राइज स्कूल: एक फरवरी से 15 फरवरी तक जारी रही प्रवेश प्रक्रिया, कहीं खाली रह गईं सीटें तो कुछ कक्षाओं में आवेदन सीट से भी ज्यादा, अब स्कूलों के प्राचार्य छात्रों को नए नियम से अवगत कराएंगे

2 min read
Google source verification
student.jpg

ग्वालियर. सीएम राइज स्कूलों में सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए 1 से 15 फरवरी तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। लेकिन तय तिथि तक स्कूलों में सभी सीटें नहीं भर पाई हैं। जिले में 8 सीएम राइज स्कूल हैं, जिनमें कुछ पर सीटों से अधिक आवेदन आए हैं, जबकि कुछ में आवेदन न आने से अभी भी सीटें रिक्त हैं। पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह भदौरिया के मुताबिक स्कूलों में इस बार नई व्यवस्था किए जाने से अभिभावक अभी इस प्रक्रिया को ठीक से समझ नहीं पाए हैं। यही कारण है कि छात्र अभी भी पुरानी प्रक्रिया के तहत छुट्टी के बाद जून जुलाई में होने वाले प्रवेश प्रक्रिया के भरोसे बैठे हैं। लेकिन शासन द्वारा नियम में बदलाव किए जाने से अब विद्यालयों के प्राचार्य विभागीय अधिकारियों के सहयोग से विद्यार्थियों को प्रवेश के नए नियम से अवगत कराएंगे। ताकि स्कूलों में छात्रों का शत प्रतिशत प्रवेश हो सके।

इस बार नर्सरी में प्रवेश नहीं

सीएम राइज स्कूलों में इस बार से नर्सरी में प्रवेश नहीं दिए जाने से अब विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक ही संचालित हो रहे हैं। वहीं इस बार 10 वीं 12 वीं में प्रवेश नहीं दिए जा रहे हैं।

कक्षा 11 की 150 सीटों में से 45 पर ही प्रवेश

शहर के पदमा और पटेल विद्यालय में कक्षा 2 की लगभग 25 सीटों पर प्रवेश कराया गया। कक्षा 3 में प्रवेश के लिए आवेदन ही नहीं आये। कक्षा 4 से 8 तक की 4-5 सीटों पर अभी भी प्रवेश नहीं हुआ है। कक्षा 9 के अलग-अलग सेक्शन की 15-20 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। कक्षा 11 की 150 सीटों में अभी तक केवल 45 पर ही प्रवेश दिया गया है। कक्षा 11 में प्रवेश इतनी धीमी गति से इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि 10 वीं की बोर्ड परीक्षा अभी नहीं हुई है, छात्र परिणाम आने के बाद ही प्रवेश ले सकेंगे।

लॉटरी से दिया प्रवेश

विद्यालयों में कुछ कक्षाओं में सीटों से अधिक आवेदन आने की स्थिति में छात्रों को लॉटरी के माध्यम से प्रवेश दिया गया। प्राचार्यों ने अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रों के नाम की लॉटरी निकाली। लॉटरी में जिनका नाम आया उन छात्रों को ही प्रवेश दिया गया।

जिले में हैं ये सीएम राइज स्कूल

जिले में कंपू स्थित पद्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय पटेल स्कूल हजीरा, मॉडल स्कूल मुरार, कन्या विद्यालय किलागेट सहित बेरजा, कुलैथ, भितरवार और डबरा स्थित शासकीय विद्यालयों को सीएम राइज स्कूलों में परिवर्तित किया गया है।

स्कूल मॉनिटरिंग डेवलपिंग कमेटी लेगी निर्णय

विद्यालयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अब स्कूल मॉनिटरिंग डेवलपिंग कमेटी (एसडीएमसी) की मीटिंग में फैसला किया जाएगा। एसडीएमसी में छात्र के अभिभावक, नगर पार्षद और स्कूलों के प्राचार्यों समेत अन्य सदस्य शामिल रहते हैं। अब मीटिंग में चर्चा किए जाने के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

रविन्द्र शर्मा, प्राचार्य पदमा विद्यालय

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग