23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक क्लिक में पीएमओ सहित देश के सभी सीएमओ तक पहुंचेगा आपका सुझाव

- ग्वालियर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपिल ने 2015 में बनाया था डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.रिपब्लिकइंडिया.इन पोर्टल, पोर्टल के जरिए देश भर के लोग भेजते हैं सुझाव- केंद्र सरकार ने भी की है इस पोर्टल की सराहना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Narendra Kumar Kuiya

•

Updated: 18 May 2021, 1:12 PM IST

एक क्लिक में पीएमओ सहित देश के सभी सीएमओ तक पहुंचेगा आपका सुझाव

एक क्लिक में पीएमओ सहित देश के सभी सीएमओ तक पहुंचेगा आपका सुझाव

ग्वालियर. जरूरी नहीं है कि एक अच्छा सुझाव व्यक्ति विशेष के पास ही हो, यह किसी आम आदमी के पास भी हो सकता है। पर अक्सर लोग अपने सुझाव को ऐसे ही हवा में उड़ा देते हैं। उनके बेहतरीन सुझाव सरकार या विभाग के पास सीधे पहुंच सके इसके लिए शहर के युवा ने एक पोर्टल बनाकर पहल की है। आमजन को सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री सहित देश के किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री से सीधे जोडऩे के लिए ग्वालियर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ओर से बनाए गए पोर्टल को देश ही नहीं वरन विदेशों में भी सराहना मिल रही है। 26 जनवरी 2015 को सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपिल गुप्ता की ओर से बनाए गए पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.रिपब्लिकइंडिया.इन के जरिए अभी तक देश-विदेश के लोगों ने 4 लाख से अधिक सुझाव भेजे गए हैं। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की केन्द्र सरकार की ओर से भी सराहना की जा चुकी है। पोर्टल को बनाने वाले कपिल का कहना है कि इसे बेहद सरल तरीके से तैयार किया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसका उपयोग कर सकें।

सात से आठ हजार का करते हैं खर्च
इस पोर्टल का संचालन करने में हर महीने करीब सात से आठ हजार रुपए का खर्च आता है। जिसे कपिल अपनी जेब से देते हैं। पोर्टल पर अपलोड होने वाला डाटा तैयार करने में उन्हें चार माह का समय लगा था। कपिल ने इस पोर्टल को कमर्शियल भी नहीं किया है।

ऐसे दे सकते है सुझाव
पोर्टल के होम पेज पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग और राष्ट्रीय राजनैतिक दल जैसे विकल्प दिए गए हैं। इन पर क्लिक करने पर एक तैयार फॉर्मेट दिखाई देगा। जिसमें जानकारी और सुझाव भरने के बाद क्लिक करते ही संबंधित विभाग या मंत्रालय के पास पहुंच जाएगा।

4 लाख से अधिक लोगों ने भेजे सुझाव
आमजन को जनप्रतिनिधियों को से सीधे जोडऩे के उद्धेश्य से इस पोर्टल को बनाया था। इसके लिए जरिए देश-विदेश के लोग सीधे ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, चुनाव आयोग को अपने सुझाव भेजते हैं। अभी तक 4 लाख से अधिक लोग इस पर सुझाव भेज चुके हैं। शायद यही कारण है कि गूगल पर पीएम या किसी मुख्यमंत्री को सुझाव देने के लिए सर्च करने इसका नाम सबसे ऊपर आता है।
- कपिल गुप्ता, संस्थापक, रिपब्लिक इंडिया.इन