
WHEAT
भूपेन्द्र सिंह
गरीबों को सरकार की ओर दिए जाने वाले खाद्यान, नमक, शक्कर और केरोसीन के वितरण में 1 करोड़ रूपए से अधिक का घोटाला करने वाले 19 राशन डीलरों के खिलाफ करीब दो साल बाद भी किसी तरह की वसूली नहीं हो सकी। घोटालेबाज राशन डीलर गरीबों का हजारों क्विंटल गेहूं, चावल, कई क्विंटल नमक, चीनी और सैकड़ों लीटर कैरोसीन डकार गए लेकिन मामला एफआईआर से आगे नहीं बढ़ा। जिम्मेदार राशन डीलरों से वसूली के लिए जिला कलेक्टर ने जुलाई में ही मध्य प्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा अपयोजित खाद्यान की राशि की वसूली भू-राजस्व के बकाया के रूप में करने के लिए तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देश दिए थे लेकिन अब तक एक भी मामले में वसूली नहीं हो सकी। राशन डीलरों ने 3 हजार 418 लीटर केरोसीन,639 क्विंटल नमक तथा करीब 19.51क्विंटल चीनी जबकि लाखों रुपए का 3704.12 क्विंटल खाद्यान का गबन किया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुए मामले
वर्ष 2021 में आरोपी विक्रेता मनोज श्रीवास्तव शासकीेय उचित मूल्य दुकान बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी तरह दिनेश किरार शासकीय उचित मूल्य दुकान चिटौली, नरेन्द्र सिंह रावत शासकीय उचित मूल्य दुकान अरोन,दिनेश शर्मा , नौशाद खान शासकीय उचित मूल्य दुकान खैरवाया, दिनेश शर्मा, नौशाद खान शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपरौ, वीरेन्द्र सिंह राणा शासकीय उचित मूल्य दुकान सिरसा, वीरेन्द्र सिंह राणा शासकीय उचित मूल्य दुकान खेडीरायमल, कुलदीप मिश्रा शासकीय उचित मूल्य दुकान वीरपुर, अमर सिंह बाथम शासकीय उचित मूल्य दुकान दौनी।
वर्ष 2022 में अंकेश रावत शासकीय उचित मूल्य दुकान रिछारीखुर्द, अरविंद श्रीवास्तव शासकीय उचित मूल्य दुकान बडेराफुटकर, आनन्द मिश्रा शासकीय उचित मूल्य दुकान जय भगवती महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार क्रमांक 176, कुलदीप बिजौल शासकीय उचित मूल्य दुकान मस्तूरा, कुलदीप बिजौल शासकीय उचित मूल्य दुकान बनियातौर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 37 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके आलावा 29 नवम्बर तक राशन गबन के चार अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की है।
दो दुकानों से ही 2408 लीटर कैरोसीन गायब
दिनेश शर्मा ,नौशाद खान शासकीय उचित मूल्य दुकान खैरवाया, दिनेश शर्मा, नौशाद खान शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपरौ पर 2408 लीटर कैरोसीन गायब करने का आरोप है। 1323 लीटर कैरोसीन पिपरौ तथा 1085 लीटर कैरोसीन खैरवाया से गायब हुआ ।
चार दुकानों से 10356.67 क्विंटल खाद्यान का गबन
शासकीय उचित मूल्य दुकान बुर्जुग से 881.49 क्विंटल खाद्यान के गबन का आरोप विक्रेता मनोज श्रीवास्तव पर है। जबकि शासकीय उचित मूल्य दुकान चिटौली से 346.38 क्विंटल खाद्यान के गबन का आरोप दिनेश किरार,492 क्विंटल खाद्यान के गबन का आरोप शासकीय उचित मूल्य दुकान सिरसा के विक्रेता वीरेन्द्र सिंह राणा तथा 636.8 क्विंटल खाद्यान के गबन का आरोप शासकीय उचित मूल्य दुकान मस्तूरा के विक्रेता कुलदीप बिजौल पर है।
__________
रिकवरी के लिए कलेक्टर के जरिए तहसीलदार,नायब तहसीलदार को पत्र जारी किए किए गए है। बैठकों में इसका रिव्यू होता है। रिकवरी पर चर्चा की जाती है तहसीलदारों से बात की जा रही है। कई राशन डीलरों के हटाया भी गया है। फॉलोअप किया जा रहा है।
बी.एस.तोमर, जिला आपूर्ति नियंत्रक , ग्वालियर
Updated on:
09 Dec 2022 10:13 pm
Published on:
09 Dec 2022 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
