
kjj
हमीरपुर. जिले के इंटर कॉलेज में अध्यापकों ने प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अध्यापकों का आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल सत्यनारायण परिहर उनके साथ गंदी हरकत करते हैं। यही नहीं बल्कि वह कई बच्चों को भी अपने घिनौने कार्य का हिस्सा बनाने में कार्यरत रहते हैं। आरोप है कि नौकरी के बहाने प्रिंसिपल शिक्षकों को अपना शिकार बनाते हैं। साथ ही यह धमकी देते हैं कि अगर पुलिस में या किसी को बात बताई तो नौकरी और जान दोनों गंवानी पड़ सकती है। अध्यापकों ने इस बात की शिकायत पुलिस में की तो उल्टा उन्हीं पर मुकदमा दर्ज हो गया। परेशान अध्यापकों ने विधायक मनीषा अनुरागी से अपनी पीड़ा बताई है। अध्यापकों की मांग है कि उन्हें न्याय दिया जाए।
पांच लाख फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज
अध्यापक जगदीश कुमार का आरोप है कि जब प्रिंसिपल के खिलाफ उन्होंने शिकायत की तो इससे बौखला कर प्रिंसिपल ने शिकायत करने वालों के खिलाफ पांच लाख की फिरौती मांगने के आरोप का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी बिना जांच के मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे परेशान होकर अध्यापकों ने विधायक मनीषा अनुरागी को लिखित पत्र देखर मामले में जांच व न्याय की मांग की है। अध्यापकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोला है।
Published on:
08 Nov 2020 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allहमीरपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
