
हमीरपुर। देश भर में एक अनजान साए के डर में जी रहीं महिलाएं अब अपनी चोटी को बचाने के लिए तरह तरह के विकल्प अपना रही हैं। उसके बाद भी हमीरपुर ज़िले में भी पहली महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है, जिसके चलते पूरे गांव में दहशत फैल गयी है। ग्रामीण महिलाएं बुरी तरह से डर हुई हैं। हांथ में अपनी कटी हुई छोटी लिए बसंती देवी अपनी व्यथा सुना रही हैं। ये रात जब सो रही थी तभी 12 बजे रात में किसी ने इनकी छोटी काट दी है। छोटी काटने के बाद बसंती देवी बुरी तरह से डर गई है।
हमीरपुर ज़िले में सुमेरपुर थाने क्षेत्र के बांक गाँव के रहने वाले किसान रंजीत कुशवाहा की 50 साल की पत्नी बसंती देवी घर के अंदर सो रही थी। रात के 12 बजे हल्की से आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गयी तो उसने देखा कि किसी ने उसकी चोटी काट दी थी। उसकी चोटी कटी हुई पड़ी थी ये देख वो बुरी तरह डर गई और शोर सुनकर घर के सभी लोग बसन्ती देवी के पास पहुंच गए। बसन्ती देवी की कटी चोटी देख कर घबरा गए। बसन्ती के शोर मचाने से आसपास की तमाम स्त्री, पुरुष जमा हो गये। चोटी काटने की बात सुनकर सभी लोग डर कर दहशत में आ गये हैं। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग तरह तरह की चर्चाएं करते देखे जा सकते हैं।
महिला की चोटी काटने की घटना से पूरे बांक गांव में दहशत फैल गयी है। पूरे गांव के लोग खास कर महिलाएं बसंती देवी के घर में जमा हैं। लोग तरह तरह की बाते कर रहे हैं। हर तरफ खौफ का माहौल है। बसंती देवी की चोटी कटने की घटना कोई रूहानी घटना है या किसी की शरारत यह तो जांच का विषय है पर देश के कई प्रान्तों में हो रही चोटी कटने की घटनाओं से महिलाएं पहले से खौफजदा थी। अब हमीरपुर ज़िले में हुई इस घटना से पूरे बुंदेलखंड की महिलाओं में दहशत फैल गयी है। हमीरपुर का चोटी काटने का ये पहला मामला है।
Published on:
04 Aug 2017 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
