
ATM machines flop in pilibanga
पीलीबंगा: बैंकों के एटीएम में उपभोक्ता पैसे निकालने के लिए जाते हैं। पैसे तो नहीं निकलते लेकिन मशीन से निकली पर्ची में उसके खाते से राशि कटने का संदेश जरूर अंकित हो जाता है ऐसे में किसानों के लिए यह कोढ में खाज का काम हो रहा है। बैंकिंग प्रणाली के तहत एटीएम में रूपयों की कमी के चलते उपखंड के हजारों उपभोक्ता आर्थिक एवं मानसिक पीड़ा झेलने पर मजबूर हैं।
बैंक शाखाओं में अनावश्यक रूप से भीड़ को कम करने के लिए आरबीआई ने एटीएम की स्थापना की लेकिन एटीएम से रूपयों की निकासी नहीं हो रही साथ ही रूपये निकालने का एसएमएस आते ही उपभोक्ता के होश उड़ रहे हैं। एसएमएस में बिना रूपये निकले उनके खातों से राशि निकली हुई दर्शाई गई होती है।
एसएमएस में दर्ज शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
हालांकि शिकायत दर्ज करवाने की बात भी एसएमएस में होती है कि यदि आपको एटीएम से राशि नहीं मिली तो एसबीआई के विभिन्न नम्बरों पर शिकायत दर्ज करवाएं अथवा 48 से 72 घंटो के बीच आपकी राशि खाते में वापिस आ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा बैंक शाखा के मुम्बई स्थित मुख्यालय पर भी शिकायत दर्ज करवाई जाती है लेकिन मुख्यालय से लाईन फेल होने का संदेश देते हुए ट्रांजेक्शन नहीं होने से अवगत करवा दिया जाता है। ऐसे में उपभोक्ता हाथ पर हाथ धरकर बैठ जाते हैं। अनपढ उपभोक्ताओं के लिए तो यह प्रक्रिया और भी जटिल है इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इनका कहना है...
एटीएम मशीनों में खामियों के चलते उपभोक्ताओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। संबंधित शाखा मुख्यालय को इसके प्रति गंभीर होना चाहिए तथा उपभोक्ताओं को पर्याप्त सेवाएं व सुविधाएं देनी चाहित ताकि उसे आर्थिक परेशानी नहीं हो। अधिवक्ता महावीर अरोड़ा, बारसंघ, पीलीबंगा
एटीएम मशीन से कार्ड डालने के बाद सम्पर्क नहीं होने से कई बार तकनीकी खामी आ जाती है इससे उपभोक्ता को कोई नुकसान नहीं होता। संबंधित उपभोक्ता बैंक शाखा में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दे समाधान कर दिया जाएगा। कुंदनलाल बाजपेयी, शाखा प्रबंधक, एसबीआई, पीलीबंगा
Published on:
25 May 2018 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
