10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

बजट पिटारे से निकली कृषि क्षेत्र की बड़ी सौगातें

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. सीएम ने अपने बजट घोषणा में खेती व किसानी की दशा सुधारने को लेकर हालांकि किसी खास नई योजना का जिक्र नहीं किया है। लेकिन कृषि कनेक्शनों पर दो हजार यूनिट तक की बिजली मुफ्त देने तथा सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली फ्री में देने की घोषणा की है। इससे जिले में रहने वाले कृषक वर्ग को राहत मिली है।  

Google source verification

बजट पिटारे से निकली कृषि क्षेत्र की बड़ी सौगातें
-कृषि प्रधान हनुमानगढ़ जिले के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
हनुमानगढ़. सीएम ने अपने बजट घोषणा में खेती व किसानी की दशा सुधारने को लेकर हालांकि किसी खास नई योजना का जिक्र नहीं किया है। लेकिन कृषि कनेक्शनों पर दो हजार यूनिट तक की बिजली मुफ्त देने तथा सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली फ्री में देने की घोषणा की है। इससे जिले में रहने वाले कृषक वर्ग को राहत मिली है। इसी तरह किसानों की भूमि नीलाम करने से रोकने को लेकर एक्ट बनाया गया है। ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण का लक्ष्य भी बढ़ाया है। खेत में आवास निर्माण करने पर ब्याज प्रतिशत में पांच प्रतिशत तक अनुदान देने की घोषणा भी की है। हनुमानगढ़ में क्रय विक्रय सहकारी समिति में भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए गोदाम बनाने की घोषणा भी की है। सरहिंद फीडर, इंदिरागांधी नहर व भाखड़ा परियोजना से जुड़ी नहरों के पुनरोद्धार को लेकर भी बजट स्वीकृत किया गया है।
भाखड़ा नहर क्षेत्र में पक्के खाळे बनाने की बात भी कही गई है। ऑनलाइन गिरदावरी करने की सुविधा शुरू होगी। लम्पी रोग से जिन दुधारू पशुओं की मौत हुई है, उन पशुपालकों को चालीस हजार रुपए प्रति पशु के हिसाब से सहायता राशि देने की घोषणा सीएम ने की है। पशुपालकों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए सीएम कामधेनु योजना भी शुरू की गई है। इसमें 750 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उद्योग को प्रोत्साहन देन के लिए रीको क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। खेतों में काम करने वाले श्रमिकों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए पांच हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। ड्रोन खरीद के लिए चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे। मार्च तक एक लाख 15 हजार कृषि कनेक्शन करने की घोषणा की गई है। जैविक उत्पादों की मार्केटिंग करने पर जोर दिया गया है। खेतों में फसल को निराश्रित पशुओं से बचाने के लिए तारबंदी योजना का सरलीकरण किया गया है। एक लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फार्म पौंड योजना का दायरा बढ़ाते हुए 50 हजार किसानों को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बूंद-बंूद सिंचाई प्रणाली को लेकर भी किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इन बजट घोषणाओं से जिले में रहने वाले हजारों किसानों पर असर पड़ेगा। वहीं डिग्गी पर अनदुान बढ़ाने तथा निर्माण लक्ष्य बढ़ाने की घोषणा नहीं करने से कुछ किसानोंं को निराशा भी हाथ लगी है।


बहुत कुछ दिया
बजट में खेती-किसानी को बहुत कुछ दिया गया है। कृषि क्षेत्र में 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। फार्म पौंड योजना का दायरा बढ़ाया गया है। नहरों के पुनरोद्धार को लेकर बड़ा बजट स्वीकृत किया गया है। कच्चे खाळों को पक्का किया जाएगा। इससे खेती-किसानी को बहुत लाभ होगा। धागा मिल चलाने की घोषणा भी सीएम कर देते तो काफी अच्छा रहता।
-मांगीलाल स्वामी, किसान नेता, फतेहगढ़

हर वर्ग का ध्यान
बजट में सीएम गहलोत ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। कोरोना में मरने वाले लोगों के परिवारों को कैसे संबल प्रदान किया जाए, इस बारे में भी सीएम ने गंभीरता से विचार किया है। यह सीएम के मानवीय सोच को बताती है। कृषक कल्याण कोष का विस्तार कर खेती-किसानी को प्रोत्साहन देने को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई है। इससे कृषि प्रधान जिले को लाभ मिलेगा।
-तरुण विजय, निदेशक, बेबी हैप्पी मार्डन पीजी कॉलेज हनुमानगढ़

मिल मुद्दे पर मौन
सीएम गहलोत ने बजट घोषणा में खेती किसानी को लेकर कुछ घोषणाएं की है। जो कृषि क्षेत्र के लिहाज से ठीक है। डिग्गी निर्माण लक्ष्य को और बढ़ाया जाता तो इसका लाभ किसानों को मिलता। खाळे पक्के करने से किसानों को लाभ मिलेगा। लेकिन जिला मुख्यालय पर सहकारी स्पिङ्क्षनग मिल को चलाने को लेकर सीएम ने किसी तरह की घोषणा नहीं की है। इससे निराशा हाथ लगी है।
-कपिल सहारण, सोलर व्यापारी, हनुमानगढ़