2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान – एक आदमी उठा रहा कैशलेस का फायदा, ठग रहा व्यापारियों को

कैशलेस सिस्टम के तहत खरीदारी अभियान से प्रभावित एक शख्स ने इसे ठगी का जरिया बना लिया। उसने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के सैकड़ों व्यापारियों को लाखों का चूना लगा दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lata Borad

•

Updated: 29 Dec 2016, 12:11 PM IST

cashless economy with fraud people

cashless economy with fraud people

संगरिया

कैशलेस सिस्टम के तहत खरीदारी अभियान से प्रभावित एक शख्स ने इसे ठगी का जरिया बना लिया। उसने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के सैकड़ों व्यापारियों को लाखों का चूना लगा दिया। हरियाणा सीआईए के हत्थे चढ़े आरोपित के खुलासों से पुलिस अधिकारी हैरान हैं। उसने 37 वारदातें कुबूली हैं। पुलिस को शिकायतें मिली कि घुकांवाली निवासी गिदावर सिंह उनके शोरूम में आया व कैशलेस खरीदारी कर कई बैंकों के चेक देकर चला गया। जब चेक बैंक में गए तो मालूम हुआ कि खाते में बैलेंस ही शून्य है। एसपी सतेंद्र गुप्ता ने सीआईए इंचार्ज राजेंद्र गोदारा को जांच का निर्देश दिया। पुलिस ने गिदावरसिंह को मंगलवार को हिरासत मेें ले लिया। सीआईए सिरसा इंचार्ज राजेेंद्र गोदारा ने बताया कि आरोपित ने कैशलेस खरीदारी के नाम पर सैकड़ों व्यापारियों को शिकार बनाया। उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने सिरसा, रानियां, मल्लेका, ऐलनाबाद, डबवाली, हनुमानगढ़, गंगानगर व बठिंडा जाकर टीवीएस, होंडा, बजाज की बाइक खरीदी। शोरूम में वह कैशलेस खरीदारी की बात करता। उसका रौब देखकर व्यापारी बातों में आ जाते। उसने 12 बाइक खरीदी। शोरूम के रोहताश बताते हैं कि गिदावर शोरूम में आया। नई बाइक देख मॉडल सराहा व बाइक पसंद की। भुगतान के लिए उसने कैशलेस खरीदारी पर जोर दिया। एक जेब में काफी रुपए होने से उस पर भरोसा किया। 55 हजार का चेक दिया व बाइक लेकर चलता बना। इसी प्रकार स्टील उद्योग के शोरूम में जाकर गिदावर ने 16 हजार का कूलर खरीदा। जब दोनों चेक बैंक में लगाए तो पता चला खाते में पांच पैसे भी नहीं हैं। वह बाइक और अन्य सामान खरीदने के बाद आधे दाम पर बेच देता। जिन लोगों ने उससे बाइक खरीदी, पुलिस उनका पता लगा रही है।