2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि, रबी फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका

हनुमानगढ़. जिले में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। जिला मुख्यालय पर दोपहर करीब दो बजे तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं जिले में कुछ जगहों पर बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 11 Apr 2025, 5:57 PM IST

बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि, रबी फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका

बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि, रबी फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका

-जिले में अचानक मौसम बदलने से किसान चिंतित
हनुमानगढ़. जिले में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। जिला मुख्यालय पर दोपहर करीब दो बजे तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं जिले में कुछ जगहों पर बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम बदलने से किसानों के होश उड़ गए। फसल कटाई में जुटे किसान काफी परेशान हुए। कटी हुई फसलें इधर-उधर होने से किसान खेतों में इसे समेटने में जुटे रहे। जबकि जंक्शन व टाउन मंडी में बरसात के साथ ही किसान फसलों को बारिश से बचाने की जुगत में जुट गए। गांव फेफाना में तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे खेतों में खड़ी गेहूं, जौ व सरसों की फसल को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ किसानों की ओर से निकाली गई गेहूं, सरसों की ढेरियां भीग गई। फेफाना सहित आसपास के गांवों मलवानी, चारणवासी, रतनपुरा, जसाना, गुडिय़ा, पदमपुरा, जनानिया में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की सूचना है। गांव राजपुरिया में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि होने से फसलों को अधिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। वहां करीब बीस से पच्चीस मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। तेज अंधड़ के कारण नोहर फेफाना सडक़ मार्ग पर पेड़ टूटकर गिरने से यातायात बाधित हो गया।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़