17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभ मुहुर्त पर ही घर लाएंगे खुशियां, बाजार में होगी धनवर्षा

हनुमानगढ़. जिले में इस बार त्योहारी सीजन व्यापारियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। नवरात्र के दौरान खरदीदारी करने के लिए लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
शुभ मुहुर्त पर ही घर लाएंगे खुशियां, बाजार में होगी धनवर्षा

शुभ मुहुर्त पर ही घर लाएंगे खुशियां, बाजार में होगी धनवर्षा

-त्योहारी सीजन में पहले नवरात्र पर बाजार में होगी खूब खरीददारी
-अच्छी खरीददारी से बाजार के गुलजार होने की उम्मीद
हनुमानगढ़. जिले में इस बार त्योहारी सीजन व्यापारियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। नवरात्र के दौरान खरदीदारी करने के लिए लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है। चौपहिया व दुपहिया वाहनों की बुकिंग करवाकर ज्यादातर लोग नवरात्र में वाहन खरीदेंगे। इसी तरह सोने के भाव जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए लोग सोना व अन्य जेवरात खरीदने का मन भी बना रहे हैं। किसान वर्ग ट्रेक्टर आदि कृषि यंत्रों की बुकिंग करवा रहे हैंं। इस बार घग्घर क्षेत्र में पानी की अच्छी आवक के चलते फसल अच्छी बताई जा रही है। किसान के पास नकदी आने पर बाजार भी गुलजार होगा। इस तरह 22 सितम्बर से नवरात्र घट स्थाना के साथ ही बाजारों में धनवर्षा शुरू होने के आसार हैं। सरकार की ओर से जीएसटी छूट देने का लाभ भी लोग उठाएंगे। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने बुकिंग व रजिस्ट्रेशन तो करवा लिया है, लेकिन वह नया सामान शुभ मुहुर्त के दिन ही घर लाएंगे। त्योहारी सीजन को देखते हुए कारोबारियों ने स्टॉक कर लिया है। अब त्योहारी सीजन में बाजार में धनवर्षा होने के इंतजार में कारोबारी बैठे हैं।

ताकि मिले जीएसटी का लाभ
वाहन खरीदने को लेकर काफी लोगों ने बुकिंग करवाई है। पहले नवरात्र से बाजार में अच्छी खरीददारी होने की उम्मीद है। जीएसटी लाभ को लेकर भी लोग उत्साहित हो रहे हैं। पहले नवरात्र पर अच्छी खरीददारी की उम्मीद है।
-कमल जैन, ऑटोमोबाइल कारोबारी, हनुमानगढ़

सोना तेज, होगी अच्छी खरीद
सोने का भाव काफी तेज हो रहा है। लोग इसमें अच्छा इन्वेस्टमेंट मान रहे हैं। इसलिए त्योहारी सीजन में सोने-चांदी का बाजार भी काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। और सैक्टर की बजाय सोना लोगों को ज्यादा प्रॉफिट दे रहा है। इसलिए लोगों का रुझान बढ़ सकता है।
-वैभव शेरेवाला, ज्वैलरी कारोबारी, हनुमानगढ़