
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। फोटो पत्रिका
संगरिया (हनुमानगढ़)। गांव नगराना टोल नाका समीप गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में उन्हें हल्की चोटें आई जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई । हादसा इतना अचानक और तेज था कि आसपास मौजूद लोग भी एक पल के लिए सन्न रह गए।
जानकारी अनुसार प्रमोद डेलू संगरिया से हनुमानगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी गाड़ी नगराना टोल नाके को पार कर आगे बढ़ी, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी । भीषण हादसे में गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। चालक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।
हादसे के बाद का दृश्य दिल दहला देने वाला था । क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर फंसे प्रमोद डेलू को बाहर निकालने के लिए लोगों को कंडक्टर साइड का सहारा लेना पड़ा । आसपास मौजूद लोगों और टोलकर्मियों ने बिना समय गंवाए मदद को हाथ बढ़ाए। घायल अवस्था में प्रमोद डेलू को संगरिया के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया । जहां डॉ. अरविंद शर्मा की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया ।
डॉक्टरों के अनुसार उनके नाक और सिर पर चोटें आई हैं लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शुभचिंतक और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचने लगे। हर किसी के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हनुमानगढ़ की ओर से आ रही कार की रफ्तार काफी तेज होने से यह हादसा हो गया।
इससे पहले 11 जनवरी की सुबह डेलू एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे, जब शोक व्यक्त करने गुरुनानक नगर की ओर जाते वक्त उनकी कार को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने टक्कर मार दी थी। उस वक्त भी गाड़ी को नुकसान हुआ था, लेकिन वे सुरक्षित बच गए थे। लगातार दूसरी बार ऐसे हादसे का शिकार होने से उनके समर्थकों में चिंता और भावनात्मक माहौल देखा जा रहा है।
Updated on:
16 Apr 2026 05:01 pm
Published on:
16 Apr 2026 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
