8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले से दरभंगा-मधुबनी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबंध समिति की बैठक जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव कुटिया में हुई। अध्यक्षता राधेश्याम गुप्ता, प्रदीप पाल और बलदेव दास ने की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 28 Jul 2021, 8:34 PM IST

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले से दरभंगा-मधुबनी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले से दरभंगा-मधुबनी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले से दरभंगा-मधुबनी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग
हनुमानगढ़. श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबंध समिति की बैठक जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव कुटिया में हुई। अध्यक्षता राधेश्याम गुप्ता, प्रदीप पाल और बलदेव दास ने की। पिछले दिनों टाउन की बरकत कॉलोनी में खेलते-खेलते गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले में डूबने से जान गंवाने वाले दोनों बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज की ओर से पीडि़त परिवार की हरसंभव मदद करने पर सहमति बनी। समिति के प्रवक्ता प्रदीप पाल ने बताया कि बैठक में हनुमानगढ़ जंक्शन में पूर्वांचल समाज की धर्मशाला नहीं होने के कारण शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर इस संबंध में नगर परिषद सभापति से मिलकर पूर्वांचल समाज की धर्मशाला के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल समाज की धर्मशाला के लिए पूर्व में नगर परिषद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था। उसी को लेकर मीटिंग में चर्चा कर धर्मशाला के लिए जगह को लेकर ठोस प्रयास किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले से दरभंगा-मधुबनी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग भी प्रमुखता से उठी। इस ट्रेन को शुरू करने के लिए श्रीगंगानगर की रेल चलाओ संघर्ष समिति की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए समिति सदस्यों ने इस आंदोलन में उनका हरसंभव सहयोग करने की बात कही। नजदीक आ रहे छठ पूजा महोत्सव को लेकर हनुमानगढ़ जंक्शन में नहर पर अधूरे पड़े घाट निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई तथा घाट निर्माण को पूर्ण करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में सम्मान समारोह और कमेटी के विस्तार को लेकर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में अनिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, भरत सोनी, रामसुरेमन, केशव पाल, मिथिला सेवा समिति अध्यक्ष बलदेव दास, संतोष, रणजीत, दीपक पाल, राहुल कुमार सहित पूर्वांचल समाज के अन्य नागरिक मौजूद रहे।