20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुक्मणि रियार हनुमानगढ़ की 21वीं जिला कलक्टर नियुक्त

रुक्मणि रियार हनुमानगढ़ की 21वीं जिला कलक्टर नियुक्तनथमल डिडेल का जयपुर स्थानान्तरण19 महीनों का रहा डिडेल का कार्यकाल

less than 1 minute read
Google source verification
रुक्मणि रियार हनुमानगढ़ की 21वीं जिला कलक्टर नियुक्त

रुक्मणि रियार हनुमानगढ़ की 21वीं जिला कलक्टर नियुक्त

हनुमानगढ़ ञ्च पत्रिका. राज्य सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानान्तरण किया है। इसके तहत हनुमानगढ़ जिले के कलक्टर नथमल डिडेल का जयपुर में स्थानान्तरण हो गया है। उनके स्थान पर हनुमानगढ़ में श्रीगंगानगर की जिला कलक्टर रुक्मणि रियार को नियुक्त किया गया है। रियार हनुमानगढ़ जिले की 21वीं कलक्टर होंगी। डिडेल का कार्यकाल लगभग 19 महीने रहा। वह जयपुर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में प्रबंध निदेशक लगाए गए हैं। डिडेल अभी कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। संभवत् सोमवार को दोनों अधिकारी अपने-अपने नए दायित्व ग्रहण करेंगे। मूलत: पंजाब निवासी 35 वर्षीय रियार वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उनके पति भी आईएएस अधिकारी हैं। वह इसी वर्ष जनवरी में श्रीगंगानगर में कलक्टर नियुक्त हुई थी।

अब तक के कलक्टर
- श्रीराम दीक्षित
- विनोद कपूर
- सियाराम मीणा
- ललित मेहरा
- जे.पी. चंदेलिया
- शिखर अग्रवाल
- आर.एन. आरविन्द
- टी. रविकांत
- श्रीमती मुग्धा सिन्हा
- नवीन जैन
- डॉ. रवि कुमार
- भानू प्रकाश अटरू
- सुबीर कुमार
- पी.सी. किशन
- रामनिवास
- ज्ञानाराम
- डॉ. प्रकाश राजपुरोहित
- दिनेश चंद जैन
- जाकिर हुसैन
- नथमल डिडेल