2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहरी पानी का मामला दिल्ली में सुलझाने का प्रयास, कल होगी दिल्ली में बैठक

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर को बारह दिसम्बर के बाद चार में दो समूह में चलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में किसानों का आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन जारी रहा। इस दौरान अब नहरी पानी का मामला राज्य स्तर पर जाने के बाद दिल्ली तक जा पहुंचा है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने नहरी क्षेत्रों से जुड़े राजस्थान के विधायकों की बैठक बुलाई है।  

2 min read
Google source verification
नहरी पानी का मामला दिल्ली में सुलझाने का प्रयास, कल होगी दिल्ली में बैठक

नहरी पानी का मामला दिल्ली में सुलझाने का प्रयास, कल होगी दिल्ली में बैठक

नहरी पानी का मामला दिल्ली में सुलझाने का प्रयास, कल होगी दिल्ली में बैठक
-नहरी पानी के लिए धरतीपुत्रों का आंदोलन चौथे दिन जारी
हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर को बारह दिसम्बर के बाद चार में दो समूह में चलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में किसानों का आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन जारी रहा। इस दौरान अब नहरी पानी का मामला राज्य स्तर पर जाने के बाद दिल्ली तक जा पहुंचा है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने नहरी क्षेत्रों से जुड़े राजस्थान के विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बीबीएमबी के अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने नहरी पानी के मामले में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल बैठक बुलाई है। इसमें पूर्व मंत्री डॉ.रामप्रताप सहित अन्य भाजपा विधायक शामिल होंगे। इससे पूर्व बुधवार को किसानों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शुरू कर दिया। किसान हरीश पचार, धन्नाराम गोदारा, जसवंत जाखड़, बसंत जाखड़, मनोज जाखड़, आदराम सिहाग, राजेंद्र झींझा, जयमल डेलू, मदनलाल सहारण, मोटाराम नेहरा व बलराम मान धरने पर बैठे। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह, प्रांत महामंत्री विनोद धारणियां, जिला मंत्री संजय गोदारा, जिला कोषाध्यक्ष प्रगट सिंह बराड़ आदि मौजूद रहे। किसान नेताओं ने चेताया कि यदि जल्द मुख्य अभियंता मांग के अनुसार नहरों में पानी चलाने को तैयार नहीं होते हैं तो किसान आंदोलन तेज करेंगे। दूसरी तरफ किसान आंदोलन के जारी रहने के बावजूद मुख्य अभियंता ने ११ दिसम्बर को पूर्व में तैयार रेग्यूलेशन को लागू कर दिया। इससे अब यह तय हो गया है कि इंदिरागांधी नहर में बारह दिसम्बर के बाद तीन में एक समूह में ही नहरें चलेगी। जबकि किसानों की मांग है कि नहर को चार में दो समूह में चलाया जाए। बताया जा रहा है कि हरिके बैराज से पानी घटाने का इंडेंट विभाग ने बीबीएमबी को भेज दिया है। लेकिन अभी हरिके बैराज के आसपास बारिश होने के कारण पानी ठीक आ रहा है। विभाग ने जो इंडेंट भिजवाया है, उसके अनुसार तीन मेें एक समूह में पानी चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत हरिके बैराज से पानी घटा दिया गया है। मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने बताया कि अब इंदिरागांधी नहर में दस हजार क्यूसेक की बजाय ७७५० क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जाएगा। एक रोटेशन तीन में एक समूह चलाने के बाद आगे बांधों में होने वाली आवक की समीक्षा करके रेग्यूलेशन निर्धारित करेंगे। लेकिन अगर आवक की स्थिति नहीं सुधरती है तो २३ मार्च तक इंदिरागांधी नहर में हरिके बैराज से पानी की मात्रा घटाने के लिए बीबीएमबी को अवगत करवा दिया गया है। इस संबंध में निर्णय पूर्व की बैठक में ही लिया जा चुका है। किसानों की मांग का समर्थन करते हुए अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी व भाजपा नेता प्रभुदयाल सहित अन्य ने इंदिरागांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल अंजना से मिलकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की। वहीं पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची व नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान किसानों के साथ मिलकर दोनों विधायकों व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता विनोद मित्तल को मांगों का ज्ञापन सौंपा। लेकिन मुख्य अभियंता मांग के अनुसार पानी देने में आनाकानी करते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने बताया कि नहरी समस्याओं पर चर्चा कर इनका समाधान करने के लिए दिल्ली में १३ दिसम्बर को बैठक बुलाई गई है।

Story Loader