धमाल प्रस्तुत कर मोहा मन, खेली फूलों की होली
हनुमानगढ़. पुरानी नगरपालिका हनुमान मंदिर में गोरबंद चंग पार्टी फाग महोत्सव का शुभारंभ श्याम परिवार मित्र मंडल के द्वारा तिलक लगाकर किया गया। इसमें मुख्य कलाकार कैलाश सोनी, नरेश सोनी, दिनेश स्वामी, चंद्र कैलाश स्वामी, कमलेश स्वामी व करण शेखावत रहे। सभी ने एक के बाद एक सुंदर धमाल प्रस्तुत कर नागरिकों का मन मोह लिया। उपस्थित सदस्य पार्षद मुकेश भार्गव, बिलू सेन, मनोज सैनी, गुलजार गिरदावर, दौलतराम शीलू, संजय दाधीच, मोती मुंडेवाला, सुंदरलाल बंसल, मदन पारीक, इंद्र सोनी, जगदीश सिराव, राजेश पारीक, आनंद जोशी, ओम स्वामी, संजय सेन, संजय शर्मा आदि ने होली धमाल पे ठुमके लगाए। होली उत्सव छह मार्च तक चलेगा।
खेली फूलों की होली
हनुमानगढ़. टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित श्री गो सेवा संस्थान की ओर से संचालित फाटक गोशाला में फागोत्सव के रंग, गौ माता के संग का आयोजन किया गया। फूलों की होली खेली गई। महिलाओ ने भी सामूहिक नृत्य किया। श्री गो सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि फाटक गोशाला के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन होली उत्सव मनाया जा रहा है्र। होली के अवसर पर 5 व 6 मार्च को भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई जाएगी। 7 मार्च को प्रात: होली उत्सव गोशाला में मनाया जाएगा।
धूमधाम से गोशाला में मनाएंगे होली
हनुमानगढ़. श्री गोशाला सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सात मार्च को होली महोत्सव जंक्शन गोशाला प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय किया गया कि होली महोत्सव में व्यवस्था बनाने के लिए महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग कतारें प्रसाद ग्रहण करने के लिए बनाई जाएगी। इसके साथ-साथ परिवारिक माहौल में होली मनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर कानून व्यवस्था भी बनाई जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत हिसारिया ने बताया कि होली के दिन सुबह से ही गोशाला प्रागंण में पारिवारिक माहौल के बीच होली का त्यौहार मनाया जाएगा। वृद्धावंन से कलाकार आएंगे। इस मौके पर सुशील मोहता, गोपाल जिंदल, शिव भगवान ढुढाणी, रघुवीर बंसल, अशोक लखोटिया ,महावीर बंसल ,श्याम गिरधर, गोविंद, बीरबल जिंदल, मनीष बतरा, पारस गर्ग, सौरभ जिंदल ,जयकिशन चावला, वीरेंद्र गोयल बब्बी, रामकुमार गोदारा, दीक्षांत गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।