लाभाॢथयों को सौंपे पट्टे व लीज मुक्ति प्रमाण पत्र
पीलीबंगा. 'प्रशासन शहरों के संगÓ अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को कस्बे के वार्ड नो स्थित सामुदायिक केंद्र पर शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित शिविर में कृषि भूमि के 8 पट्टे, जन्म मृत्यु के तीन प्रमाण पत्र, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, बैंक लोन एनओसी सहित वार्डवासियों की अन्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। पालिका अध्यक्ष सुखचैन रमाणा व पालिका अधिकारियों ने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। इस अवसर पर कार्यालय सहायक गोविंद सिंह पारीक, कनिष्ठ लेखाकार रंजीत खुडिया, केवल कृष्ण आहूजा, सहायक अभियंता महावीर प्रसाद गोदारा, कनिष्ठ अभियंता गोपीकृष्ण दाधीच, सुमित गोदारा, नितिन सर्वटा, दिनेश आर्य, जगदीश, पार्षद भरत सिंह राठौड़, रमेश चांडिसा,सतनाम सिंह, चमकौर सिंह आदि उपस्थित रहे।(नसं.)