
हनुमानगढ़ में राजकीय नर्सिग कॉलेज का परीक्षा परिणाम जारी
-उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने मनाई खुशियां
-छात्र वर्ग में रविंद्र तथा छात्रा वर्ग में अंशु रही कॉलेज टॉपर
हनुमानगढ़. राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय हनुमानगढ़ के बीएससी नर्सिंग फस्र्ट सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें हनुमानगढ़ कॉलेज में कुल 58 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। इसमें 57 पास हुए हैं। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हनुमानगढ़ का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रा वर्ग में अंशु कुमारी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। अंशु ने 200 में 159 अंक हासिल किए हैं। छात्रा वर्ग में वह कॉलेज टॉपर रही है। खेतड़ी निवासी अंशु के पिता धर्मापाल सिंह किसान हैं। इसी तरह छात्र वर्ग में रविंद्र सिंह तंवर ने 200 में 156 अंक हासिल किए हैं। छात्र वर्ग में टॉपर नीमकाथाना निवासी रविंद्र सिंह के पिता शिवराम सिंह तंवर दवा विक्रेता हैं। जबकि माता सुमन कंवर गृहिणी हैं। कॉलेज का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने खुशियां मनाई। जंक्शन सिविल लाइन में नर्सिंग छात्रों ने खुशियां मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर शिव यादव, अमित पूनियां, जितेंद्र छिंपा, श्यामलाल कड़ेला, अरविंद निनामा , कैलाश मीणा सहित अन्य मौजूद रहे। कॉलेज के प्रिसिंपल बलवीर सिंह भांभू ने बताया कि कॉलेज का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है। निरंतर बेहतर परिणाम देने का प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि बीएससी नर्सिंग वर्ष 2022-23 में प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया है। इसके बाद रविवार को विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। हनुमानगढ़ कॉलेज में अभी हर सेमेस्टर में साठ-साठ सीटें आवंटित की गई है। इस तरह सेकंड सेमेस्टर व फस्र्ट सेमेस्टर को मिलाकर कुल 120 सीटें आरक्षित हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल देने का प्रयास है। जिससे अध्ययनरत विद्यार्थी चिकित्सा का ज्ञान प्राप्त कर सकें। इससे पहले नर्सिंग विद्यार्थी गत दिनों परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर विधायक गणेश बंसल से भी मिले थे। इस दौरान सभी ने परिवहन में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया था।
.........................
Published on:
17 Mar 2024 09:06 pm

बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
