5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

पति व ससुराल पक्ष से तंग होकर कीटनाशी का सेवन करने वाली विवाहिता ने तोड़ा दम

दहेज आदि की मांग के कारण पति व ससुराल पक्ष से प्रताडि़त होकर जहरीला पदार्थ सेवन करने वाली विवाहिता ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Google source verification

पति व ससुराल पक्ष से तंग होकर कीटनाशी का सेवन करने वाली विवाहिता ने तोड़ा दम
– ससुराल पक्ष के कई जनों पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज
हनुमानगढ़. दहेज आदि की मांग के कारण पति व ससुराल पक्ष से प्रताडि़त होकर जहरीला पदार्थ सेवन करने वाली विवाहिता ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विवाहिता सरस्वती देवी पत्नी रामलाल बावरी निवासी चक 30 एमएमके रोही पक्का सारणा को 30 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता के पर्चा बयान पर एक जुलाई को दहेज प्रताडऩा आदि धाराओं में मामला दर्ज किया था। विवाहिता की मौत के बाद मामला आत्महत्या दुष्प्रेरण में बदल गया है।
महिला थाना प्रभारी मोनिका बिश्नोई ने बताया कि विवाहिता सरस्वती देवी पत्नी रामलाल बावरी ने अपने बयानों में कहा था कि पति रामलाल, ससुराल पक्ष के सुल्तानराम एवं मनोहरी देवी दहेज आदि की मांग को लेकर उसको निरंतर प्रताडि़त कर रहे थे। उनसे तंग होकर कीटनाशी का सेवन कर लिया। जिला चिकित्सालय में दो दिन उपचार के बाद तीसरे दिन विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। पहले इस मामले की जांच महिला थाने की एसआई रेणुबाला कर रही थी। मगर प्रकरण आत्महत्या दुष्प्रेरण में बदलने के बाद इसकी जांच डीएसपी अरविन्द बेरड़ कर रहे हैं।
पत्नी पर धारदार हथियार से हमला
हनुमानगढ़. नशेड़ी प्रवृत्ति के व्यक्ति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर महिला को छुड़ाया। इस संबंध में टाउन थाने में विवाहिता ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार सुमन (35) पत्नी अमित नायक निवासी वार्ड तीन, मोहनमगरिया ने रिपोर्ट दी कि उसका पति अमित पुत्र हीरालाल नशेड़ी है। उसने 28 जून की शाम को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। गला दबाकर मारने की कोशिश की तो पुत्री एवं पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया। इसके बाद पति मौके से फरार हो गया। जाते समय उसने जान से मारने की धमकी दी। पीहर पक्ष ने उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। उसे शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। सुमन के अनुसार उसका पति अमित पहले भी एक-दो बार उसके साथ मारपीट व जानलेवा हमला कर चुका है व जान से मारने की कोशिश कर चुका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।