23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस-ट्रॉले की भीषण टक्कर में चार की मौत, 13 घायल – मची चीख पुकार

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 9 Jul 2025, 12:09 PM IST

Hanumangarh Road Accident

Hanumangarh Road Accident

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसा नगनाराना गांव के पास उस वक्त हुआ, जब एक रोडवेज बस खड़े बजरी से भरे ट्रॉले से टकरा गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को संगरिया अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 13 घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक ओर सड़क पर बरसात का पानी भरा हुआ था, जिससे बचने के प्रयास में बस ट्रॉले से टकरा गई। बस के कंडक्टर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संगरिया पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे में मृत और घायल अधिकतर यात्री हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

मृतकों की सूची (अभी अपुष्ट):

राजवीर (52) पुत्र नेपालसिंह तोमर, निवासी ऐलूरी, म.प्र.

पृथ्वीराज (52) पुत्र राजकुमार कुम्हार, निवासी वार्ड 12, भट्टा कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन

दो अज्ञात पुरुष, उम्र करीब 45 वर्ष

गंभीर रूप से घायल (इलाज जारी):

जेंटलमैन (54) पुत्र कश्मीरसिंह, रावतसर

अमरदास (40) पुत्र भादरराम, हनुमानगढ़ जंक्शन

धर्मपाल मटोरिया (42) पुत्र साहबराम, हनुमानगढ़ जंक्शन

राजेन्द्र (40) पुत्र भगवानदास, जलौकी (पदमपुर)

संजू रानी (38) पत्नी राजेन्द्र, जलौकी (पदमपुर)

रवि (35) पुत्र जयाराम, खाट लबाना (श्रीगंगानगर)

सुमित्रा देवी (60) माता रवि, खाट लबाना

निशांत सोनी (31) पुत्र वेदप्रकाश, श्रीगंगानगर

कुलदीप (45) पुत्र सांवराराम, बस चालक, रत्तेवाला

रेखा (52) पत्नी राजवीर, भिंड (ग्वालियर), म.प्र.

कुलविन्द्र कौर (35) पत्नी गुरदयसाल, फतेहपुर (संगरिया)

निरंजन (22) पुत्र जयपाल, फतेहगढ़ (हनुमानगढ़)

भारती (30) पत्नी आकाशदीप, सुरेशिया (हनुमानगढ़)

जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली:

रेहान (17) पुत्र राजेन्द्रकुमार, जलौकी (पदमपुर)

गुलशन कुमार (28) पुत्र प्रवीणकुमार, सुरेशिया

गुरप्रीतसिंह (21) पुत्र राजेन्द्रसिंह, चक 30 एसएसडब्ल्यू

सुरजीत सिंह (33) पुत्र कर्मसिंह, नई खुंजा (हनुमानगढ़)

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग