8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 अक्टूबर से समुचित तरीके से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले की मंडियों में 28 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद समुचित रूप से शुरू होने के आसार हैं। एफसीआई की ओर से जंक्शन मंडी में नियुक्त खरीद अधिकारी हवा सिंह के अनुसार 28 अक्टूबर से खरीद के साथ ही तौल का कार्य भी शुरू कर देंगे। तौल कार्य पूर्ण होने पर तत्काल भुगतान करने का प्रयास रहेगा।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 27 Oct 2021, 8:37 PM IST

28 अक्टूबर से समुचित तरीके से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

28 अक्टूबर से समुचित तरीके से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

28 अक्टूबर से समुचित तरीके से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद
-तौल के तत्काल बाद भुगतान का दावा
-धान उत्पादक किसान लंबे समय से कर रहे हैं सरकारी खरीद का इंतजार

हनुमानगढ़. जिले की मंडियों में 28 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद समुचित रूप से शुरू होने के आसार हैं। एफसीआई की ओर से जंक्शन मंडी में नियुक्त खरीद अधिकारी हवा सिंह के अनुसार २८ अक्टूबर से खरीद के साथ ही तौल का कार्य भी शुरू कर देंगे। तौल कार्य पूर्ण होने पर तत्काल भुगतान करने का प्रयास रहेगा। खरीद संबंधी सभी तैयारियों को पूर्ण करने में अधिकारी बुधवार को जुटे रहे। हनुमानगढ़ जिले में जंक्शन, टाउन, डबलीराठान, टिब्बी, तलवाड़ा झील, पीलीबंगा मंडी तथा श्रीगंगानगर में अनूपगढ़, जैतसर, विजयनगर, सूरतगढ़, गंगानगर मंडी में इस बार धान की सरकारी खरीद होगी। खरीद को लेकर भारतीय खाद्य निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है। दोनों जिलों में गुणवत्ता के लिहाज से सामान्य धान मानकर इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य १९४० रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ दशक बाद जिले में फिर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें इस बार क्षेत्र में ०.५० लाख एमटी धान की सरकारी खरीद की जाएगी। राजस्थान पत्रिका ने 'धान का मिले उचित मोलÓ शीर्षक से अभियान चलाकर किसानों की पीड़ा को निरंतर समाचारों के माध्यम से उजागर किया। इसके बाद सरकार ने धान की सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर खरीद केंद्र स्वीकृत किए हैं। अब किसानों को जल्द समुचित रूप से खरीद शुरू होने का इंतजार है। इस बार हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले में वर्ष 2021-22 के दौरान 2.62 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन होने का अनुमान है। लंबे समय से धान उत्पादक किसान सरकारी खरीद की बाट जोह रहे हैं।