2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, पुत्र गंभीर घायल

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से फेफाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र सुथार व उसके पोते सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

हनुमानगढ़ से एक किमी दूर नोहर-फेफाना मार्ग पर गुरुवार रात्रि को पूजा ईंट भट्टे के नजदीक हुए एक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादा व पोते की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में महेन्द्र सुथार (58) तथा सौरभ (5) निवासी फेफाना शामिल हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से फेफाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र सुथार व उसके पोते सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : गमगीन माहौल में पिता-पुत्र का एक साथ निकला जनाजा, दरगाह से लौटते वक्त सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत

जबकि मृतक महेंद्र के पुत्र धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के छोटे पुत्र राकेश की ओर से पुलिस थाने में दर्ज पर्चा ब्यान में बताया गया है कि गुरुवार रात्रि को उसके पिता महेंद्र सिंह, भाई धर्मेंद्र व उसका पुत्र सौरभ अपने खेत से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूजा ईंट भट्ठे के नजदीक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिंससे महेंद्र व सौरभ की मौत हो गई तथा धर्मेंद्र घायल हो गया। जिसका जयपुर में इलाज चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल का मुआयना भी किया है।

Story Loader