11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer News : पहले खेत की मिट्टी की सेहत जांचें, फिर किसान करें खेती : गिल

एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड जयपुर के संयुक्त सचिव चंद्रभान सिंह गिल गुरुवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। उन्होंने कई जगहों पर जाकर रबी फसलों की स्थिति का जायजा लिया। जिला स्तरीय कृषि अधिकारियों से चर्चा कर खेती की वर्तमान स्थिति का फीडबैक लिया।

2 min read
Google source verification
kisan_.jpg

Hanumangarh News : एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड जयपुर के संयुक्त सचिव चंद्रभान सिंह गिल गुरुवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। उन्होंने कई जगहों पर जाकर रबी फसलों की स्थिति का जायजा लिया। जिला स्तरीय कृषि अधिकारियों से चर्चा कर खेती की वर्तमान स्थिति का फीडबैक लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में गिल को प्रभारी लगाया गया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत हरदासवाली तथा धांधुसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संयुक्त सचिव चन्द्रभान सिंह गिल ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। प्रत्येक किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपस्थित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। साथ ही कहा कि मिट्टी की सेहत जाने बगैर किसानों को खेती नहीं करनी चाहिए। इससे उनको ज्यादा मुनाफा नहीं होता है। मृदा की जांच के बाद ही उसके अनुकूल फसलों की खेती करने पर अच्छी आमदनी होने की बात कही। नैनो यूरिया का कृषि में महत्व एवं प्रयोग करने की विस्तृत जानकारी दी। ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। गेहूं के खेतों में जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों के समक्ष प्रदर्शन करके कृषकों से संवाद किया गया। ड्रोन से स्प्रे करने पर समय की बचत के साथ-साथ कृषि में श्रमिकों पर व्यय भी बहुत कम होता है। इससे आर्थिक लाभ होता है। इसके साथ भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए रासायनिक खादों के स्थान पर वर्मीकम्पोस्ट, हरीखाद, सुपर कम्पोस्ट खाद विकल्प के रूप में उपयोग करने की सलाह दी। प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सहायक निदेशक कृषि नोहर द्वारका प्रसाद ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं उन्नत खेती के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रमेशचंद्र बराला, त्रिभुवन सिंह, विकास अधिकारी, कुलवंत सिंह बराड़, कृषि अधिकारी (मिशन), अक्षय कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र नोहर, ओमप्रकाश सुथार सहायक कृषि अधिकारी, जगदीश दूधवाल, विनोद कुमार मटोरिया, जगदीश सहू, सुमन, सवाई सिंह, रामप्रताप सिहाग कृषि पर्यवेक्षक सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अन्य किसान उपस्थित रहे।