11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hanumangarh: पुलिस की वॉर्निंग, ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’…नशे के सौदागरों के ठिकानों पर गरजा बुलडोजर

Bulldozer Action: संगरिया। ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कस्बे के वार्ड नंबर एक में पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान 3 कुख्यात नशा तस्करों के घरों के आगे बने अवैध रैंप, चौकियां, छज्जे और दुकान के शटर तक ध्वस्त कर दिए गए।

2 min read
Google source verification
ग्स तस्करों के घरों पर पुलिस का एक्शन, पत्रिका फोटो

ग्स तस्करों के घरों पर पुलिस का एक्शन, पत्रिका फोटो

Bulldozer Action: संगरिया। ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कस्बे के वार्ड नंबर एक में पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान 3 कुख्यात नशा तस्करों के घरों के आगे बने अवैध रैंप, चौकियां, छज्जे और दुकान के शटर तक ध्वस्त कर दिए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

थानाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। नगरपालिका प्रशासन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान वार्ड एक निवासी रमेश कुमार पुत्र हनुमान नायक, गुरदीप सिंह उर्फ गोपीराम पुत्र राजसिंह तथा दीपसिंह उर्फ दीपा शूटर पुत्र महेन्द्रसिंह के घरों के सामने बने अवैध निर्माण को एक्सकवेटर मशीन से तोड़ा गया। इन आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। रमेश के खिलाफ एनडीपीएस, आबकारी मारपीट के 14 मुकदमे हैं। दीपा के खिलाफ एनडीपीएस, आम्र्स व मारपीट तथा गोपी के खिलाफ ड्रग्स तथा कई मामले दर्ज हैं।

सख्त चेतावनी: ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’…

मौके पर मौजूद डीएसपी रमेश माचरा ने नशा तस्करों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा ‘नशा बेचने वाले अब सुधर जाएं, नहीं तो उन्हें सुधारने का काम पुलिस करेगी। यह तो सिर्फ मामूली ट्रेलर है, अभी ऐसी कई और कार्रवाइयां बाकी हैं।’ पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं और अब नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसता जाएगा।

पहले दिए गए थे नोटिस

नगरपालिका ईओ पवन कुमार ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किए थे, लेकिन कब्जाधारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। निर्माण बिना अनुमति के किया गया था।

टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई के दौरान नगरपालिका ईओ पवन कुमार, भूमि शाखा प्रभारी रोशनलाल, जेईएन धीरज कुमार, दौलतराम बागड़ी, डीएसपी रमेश माचरा, थाना प्रभारी अमर सिंह, एसआई प्रमोद सिंह सहित पुलिस जाब्ता, नगरपालिका के महिला-पुरुष सफाईकर्मी, दो ट्रैक्टर और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और कई नागरिकों ने इसे नशा तस्करों के खिलाफ जरूरी और सख्त कदम बताया।