13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दाम घटाने की मांग, सिलेंडर लेकर हनुमानगढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, विरोध स्वरूप लकड़ी के चूल्हे पर सेेकी रोटियां

हनुमानगढ़. रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हर तरफ मारामारी है। सिलेंडर के बढ़े दाम को घटाने तथा सिलेेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू रखने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में घुस गए। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की खूब कोशिश की। लेकिन आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता […]

2 min read
Google source verification
हनुमानगढ़: रसोई गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

हनुमानगढ़: रसोई गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

हनुमानगढ़. रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हर तरफ मारामारी है। सिलेंडर के बढ़े दाम को घटाने तथा सिलेेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू रखने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में घुस गए। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की खूब कोशिश की। लेकिन आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर लेकर व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के अंदर पहुंच गए। नरेंद्र हुए सरेंडर आदि के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। इसके बाद कलक्टर कार्याल के बाहर लकड़ी का चूल्हा बनाकर रोटी सेकी।

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम अचानक बढ़ा दिए। लोग सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, भादरा के पूर्व विधायक सुरेश चौधरी, नोहर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सोहन ढिल, विकास सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। इस बीच जिले में स्थिति यह है कि सिलेंडर तो दूर बुकिंग करवाने के लिए लोग एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बुकिंग वाला पोर्टल दो-तीन दिनों से बंद होने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंडेन के सिलेंडर बुकिंग सिस्टम पर अचानक कॉल ट्रैफिक बढ़ जाने के कारण रिफिल बुकिंग सिस्टम क्रैश हो गया है।

सामान्य दिनों की तुलना में बुकिंग के लिए आने वाली कॉल्स की संख्या करीब 8 से 10 गुना तक बढ़ गई है। अत्यधिक दबाव के कारण सिस्टम ने रिस्पॉन्स देना बंद कर दिया है। जंक्शन स्थित हनुमानगढ़ गैस एजेंसी के संचालक रामपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में डिस्ट्रीब्यूटर और उपभोक्ताओं के सामने सबसे बड़ी समस्या सिलेंडर बुकिंग को लेकर आ रही है। यदि सर्वर सही तरीके से काम करे और बुकिंग हो जाए तो सप्लाई में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से एजेंसियों को नियमित रूप से गैस की गाडिय़ां भेजी जा रही हैं। होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कॉमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। बुकिंग में आ रही दिक्कतों को लेकर जिला कलक्टर को भी अवगत करवाया गया है। जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं एसपी हरी शंकर ने अधिकारियों के साथ हनुमानगढ़ जंक्शन—सूरतगढ़ रोड़ स्थित हनुमानगढ़ गैस एजेंसी सहित विभिन्न एलपीजी गैस गोदामों, वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं से बातचीत कर फीडबैक लिया।