6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संकट के बीच नजर आया होली का उल्लास

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़.कोरोन संकट के बीच रविवार व सोमवार को जिले में होली का उल्लास देखते ही बन रहा था। गली-मोहल्लों में महिलाओं व पुरुषों में होली को लेकर खूब उत्साह नजर आया।  

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना संकट के बीच नजर आया होली का उल्लास

कोरोना संकट के बीच नजर आया होली का उल्लास

कोरोना संकट के बीच नजर आया होली का उल्लास
-फूलों की होली खेलकर पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश
हनुमानगढ़.कोरोन संकट के बीच रविवार व सोमवार को जिले में होली का उल्लास देखते ही बन रहा था। गली-मोहल्लों में महिलाओं व पुरुषों में होली को लेकर खूब उत्साह नजर आया। घरों में होली पूजन की रस्में भी निभाई गई। कई जगह होली स्नेेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जंक्शन के क्राउन सिटी में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सभी ने फूलों की होली खेली। साथ ही कोरोना से बचाव करते हुए होली खेलने का आग्रह किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इसी तरह जिला मुख्यालय पर श्री रघुनाथ मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। फागोत्सव में हर वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा।