
पत्रिका। हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। मामला निकटवर्ती ग्राम पंचायत 10 केडब्ल्यूडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। जहां प्रिंसिपल पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर टीसी काटने की धमकी देने का आरोप है। छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल छात्राओं को घर जाकर बात न बताने की धमकी देकर डराता था और टीसी काटने की धमकी देता था।
जानकारी के अनुसार विद्यालय की छात्रा के साथ प्रिंसिपल द्वारा व्हाट्सएप पर चेट की जा रही थी। सोशल मीडिया पर चेट के स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने रोष जताया और विद्यालय के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित छात्राओं के परिजन ने थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।
ऑफिस में बुलाकर करता था गलत हरकत
परिजनों की एफआईआर के मुताबिक़ 12वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को प्रिंसिपल अश्लील मैसेज भेजता था और ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ करता था।
Updated on:
23 Jul 2023 10:50 am
Published on:
23 Jul 2023 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
