25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिस्तौल दिखा दो भाईयों को लूटा, रॉड व डंडों से की मारपीट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

vikas meel

•

Updated: 3 Aug 2018, 8:38 PM IST

demo pic

demo pic

संगरिया.

शहर में सामान खरीदने आए दो भाईयों के साथ मामूली बोलचाल में पांच जनों ने रॉड व डंडों से मारपीट की। साथ ही पिस्तौल दिखाकर रुपए व मोबाइल लूट लिया और सोने की चैन छीन ली।


पीडि़त बोलांवाली गांववासी सुमित (23) व सोनू (26) पुत्र जगदीश जाट ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वे जीप लेकर मैन बाजार संगरिया के गेट से जा रहे थे। तब रास्ते में एक मोटरसाइकिल खड़ा था। मामूली टक्कर लगने से गिर गया। इतने में देवेंद्रसिंह पुत्र बलवीरसिंह निवासी जंडवालासिखान व अन्य आए। गाली गलोच व हाथा-पाई की। मौके पर आए लोगों ने बीच बचाव किया। इस दौरान देखने की धमकी देकर चले गए।

थोड़ी देर बाद मस्जिद के पास पेट्रोल पंप से पट्रोल डलवाने गए तो वहां पर देवेंद्रसिंह के साथ काकासिंह पुत्र हरनेकसिंह व तीन अन्य हाथों में लोहे की रॉड व डंडे, देशी कट्टा (पिस्तौल) लेकर आए। रॉड व डंडो से मारपीट की। देवेंद्र ने लोहे की रॉड सिर में मारी। पिस्तौल दिखाकर जेब से पांच हजार रूपए, दो मोबाइल छीन लिए व गले में पहनी सोने की चैन तोड़ ली। शोर सुनकर आए रवि पुत्र विजयपाल, पकंज पुत्र मनफूल व अन्य ने बीच बचाव करछुड़वाया। पुसिल ने पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हवलदार रणवीरसिंह को सौंप दी।

फाइनेंस कर्मियों से लूट के आरोपी दबोचे
संगरिया. गांव किशनपुरा उतराधा पास 20 जुलाई को दिनदहाड़े फाईनेंस कर्मियों से हुई 72 हजार रुपए की लूट के आरोपियों को श्रीगंगानगर पुलिस ने दबोच लिया। जिनसे शुक्रवार को संगरिया पुलिस के एएसआई देवीलाल व हवलदार रणवीर सिंह ने श्रीगंगानगर जाकर पूछताछ की। एएसआई देवीलाल ने बताया कि ये आरोपी आदतन अपराधी हैं। जो श्रीगगांनगर क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुके। आरोपियों ने किशनुपरा उतराधा गांव के पास वारदात को कबूल किया है। जिसमें चार जने शामिल रहे। दो आरोपी जवाहरनगर पुलिस के हत्थे चढ़े जबकि दो को चूनावढ़ पुलिस ने शुक्रवार को दबोचा।

गांव किशनुपरा उतराधा की वारदात से पूर्व तीन जुलाई को श्रीगंगानगर के पास दो बाइक पर सवार होकर इन चारों ने गांव चक महाराजका के पास भी फाईनेंस कर्मियों से एक लाख 30 हजार की लूटपाट की थी। एएसआई देवीलाल ने बताया कि किशनपुरा गांव के पास हुई लूटपाट में ढीगांवाली जग्गा उर्फ जगजीत, दीपू उर्फ बीपू, मानक तथा गुरसेवक मजबी शामिल थे जो गिरफ्तार हो चुके हैं। देर शाम को संगरिया पुलिस ने लूट मामले में मास्टर माइंड गांव इंद्रगढ़ निवासी लखविंद्रसिंह पुत्र रोशनसिंह मजबी को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। चारों आरोपित लखविंद्रसिंह के संपर्क में थे। जैसे ही फाइनेंस कर्मी फाईनेंस की रकम लेकर निकले आरोपितों को उसने सूचना दे दी।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग