9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कर्मचारी से हाथापाई प्रकरण में नया मोड़, दूसरे पक्ष की महिला का छेड़छाड़ का आरोप

ग्राम पंचायत नवां कार्यालय में महिला कनिष्ठ सहायक से हाथापाई करने व सरकारी कागजात फाडऩे के मामले में नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष की महिला ने दो जनों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification
महिला कर्मचारी से हाथापाई प्रकरण में नया मोड़, दूसरे पक्ष की महिला का छेड़छाड़ का आरोप

महिला कर्मचारी से हाथापाई प्रकरण में नया मोड़, दूसरे पक्ष की महिला का छेड़छाड़ का आरोप

महिला कर्मचारी से हाथापाई प्रकरण में नया मोड़, दूसरे पक्ष की महिला का छेड़छाड़ का आरोप
- ग्राम पंचायत नवां के कार्यालय में मनरेगा मजदूर और कर्मचारियों में विवाद
हनुमानगढ़. ग्राम पंचायत नवां कार्यालय में महिला कनिष्ठ सहायक से हाथापाई करने व सरकारी कागजात फाडऩे के मामले में नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष की महिला ने दो जनों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मनरेगा महिला श्रमिक ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 20 सितम्बर को मनरेगा मजदूरों को पंचायत भवन में बुलाया गया था। आरोप है कि वहां जुमा खां व यासीन खां दोनों निवासी नवां ने उससे बदतमीजी की तथा अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर गालियां निकाली और मारपीट की। आरोपियों ने नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 21 सितम्बर को ग्राम पंचायत नवां में कनिष्ठ सहायक के पद पर पदस्थापित किरण सैनी (36) पत्नी मेघसिंह सैनी निवासी आरसीपी कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन ने जंक्शन पुलिस थाने में कई महिला व पुरुष मनरेगा श्रमिकों पर ग्राम पंचायत भवन में जबरन घुसकर कार्यालय में पड़ी फाइल व अन्य सामान उठाकर इधर-उधर पटकने, हाथापाई करने, मोबाइल फोन छीनने, महत्वपूर्ण दस्तावेज की पत्रावलियां जबरन उठाकर ले जाने व कुछ रिकॉर्ड के दस्तावेत फाडऩे के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था।
मोबाइल फोन चोरी, सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान
हनुमानगढ़. किराए के कमरे में रह रहे दो युवकों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो अज्ञात चोर नजर आया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान भी कर ली गई। इस संबंध में टाउन थाने में चोर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया। पवन कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी वार्ड 11, गांव पीलीबंगा ने पुलिस को बताया कि वह टाउन स्थित बेनीवाल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मार्गदर्शक पद पर कार्यरत है। उसने व उसके दोस्त अमन ने बेनीवाल हॉस्पिटल के सामने कमरा किराए पर ले रखा है। आरोप है कि 30 जुलाई को अज्ञात युवक कमरे से मोबाइल फोन चुरा ले गया। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उक्त चोर की पहचान सरफराज उर्फ चांदिया उर्फ चांद खां पुत्र सफीक मोहम्मद निवासी वार्ड 39, रूपनगर, टाउन के रूप में हुई।