हनुमानगढ़

क्रिसमस को लेकर आयोजन पर विवाद

हनुमानगढ़. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को व्यापार संघ धर्मशाला में हो रहे आयोजन को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस एवं तहसीलदार दानाराम मीणा मौके पर पहुंचे। उनके पास आयोजन की अनुमति नहीं मिली। इस पर प्रशासन ने सभी लोगों को रात करीब सवा दस बजे कार्यक्रम रोककर घर रवाना कर दिया।

less than 1 minute read
क्रिसमस को लेकर आयोजन पर विवाद

क्रिसमस को लेकर आयोजन पर आपत्ति, धर्म परिवर्तन का आरोप
हनुमानगढ़. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को व्यापार संघ धर्मशाला में हो रहे आयोजन को लेकर विवाद हो गया। वीएचपी एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आयोजन पर आपत्ति जताते हुए इसे धर्म परिवर्तन करवाने की साजिश बताया। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस एवं तहसीलदार दानाराम मीणा मौके पर पहुंचे।
पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने भीतर जाकर आयोजनकर्ताओं से पूछताछ की तथा निरीक्षण किया। उनके पास आयोजन की अनुमति नहीं मिली। इस पर प्रशासन ने सभी लोगों को रात करीब सवा दस बजे कार्यक्रम रोककर घर रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार व्यापार संघ धर्मशाला में शुक्रवार रात को क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजन चल रहा था। इस दौरान वीएचपी एवं बजरंग दल कार्यकर्ता वहां पहुंचे। कार्यक्रम के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
बजरंग दल संयोजक आशीष पारीक ने बताया कि जसवंत सिंह नाम का कोई व्यक्ति है जो इस कार्यक्रम का आयोजक था। आरोप है कि वह आयोजन के माध्यम से कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था। इसके लिए उनको लालच भी दे रहा था। इस आयोजन के लिए भी उसको पैसा मिला था। प्रशासन ने बिना अनुमति कार्यक्रम कराने के बावजूद उन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। इसलिए शनिवार को कलक्टर एवं एसपी को ज्ञापन दिए जाएंगे। वहीं तहसीलदार दानाराम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कराने जैसा कुछ नहीं मिला। हालांकि उनके पास आयोजन की अनुमति नहीं थी। इसलिए कार्यक्रम को बंद करवा कर सभी को घर भेज दिया गया।

Published on:
24 Dec 2021 10:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर