
ऑनलाइन व्यापार करने वाले कोरोना काल में भग गए थे, स्थानीय दुकानदार आए थे काम
ऑनलाइन व्यापार करने वाले कोरोना काल में भग गए थे, स्थानीय दुकानदार आए थे काम
- व्यापारी बोले-सरकार की पॉलिसी ने व्यापार खत्म कर दिए, एक ही विकल्प एकजुट होना होगा
हनुमानगढ़. सरकार की पॉलिसी के कारण इलेक्ट्रोनिक मार्केट खत्म हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण ओपन मार्केट हैं। अगर वक्त रहते स्थानीय लोगों ने बाजार को नहीं संभाला तो बेरोजगारी आम बात हो जाएगी। ऑनलाइन खरीद के कारण हनुमानगढ़ जिले का पैसा दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। जबकि हनुमानगढ़ जिले का पैसा यहीं खर्च किया जाए तो प्रत्येक घर में चुल्हा आसानी से चल सकता है। यह विचार सोमवार को पत्रिका के परिचर्चा कार्यक्रम में इलेक्ट्रोनिक के व्यापार से जुड़े व्यापारियों ने रखे। व्यापारियों ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है। यहां के व्यापार को बचाने के लिए सभी को एक जुट होना होगा। लोगों को ऑनलाइन बिजनेस साइटों की खामियों के बारे में विस्तार से जानकारी देनी होगी। नहीं तो हम बिना किसी पड़ताल किए सौ रुपए बचाने के चक्कर में ऑनलाइन साइट से पचास हजार रुपए का माल यूं ही खरीदते रहेंगे। फिर वह चाहे नकली या फिर उस प्रोडेक्ट में कोई खामी हो, इसका ज्ञान होना जरूरी है। नहीं तो इसका नुकसान हनुमानगढ़ के व्यापार के साथ-साथ खरीदार को भी होना तय है। दरअसल वह भी किसी व्यापार से जुड़ा हुआ है। आज हनुमानगढ़ जिले के बाजार में भारतीय मुद्रा को रोटेशन कम हो गया है। पूरा व्यापार ऑनलाइन साइटों ने खींच लिया। इसके समाधान के लिए अब आमजन को काम करना होगा।
'हम टैक्स अदा करके भी चोरÓ
एक दुकानदार ने कहा कि यह ऑनलाइन साइटें अपने व्यापार में घाटा दिखाकर टैक्स की चोरी कर रही है। इनकी जांच करने वाला कोई नहीं। क्योंकि सरकार के लोगों का इन पर हाथ है। हम लोग प्रत्येक माह या फिर प्रत्येक तीन माह में जीएसटी की रिटर्न भर रहे हैं, फिर भी हम चोर हैं। कोरोना में ये ऑनलाइन वाले कहां थे। स्थानीय लोग ही एक दूसरे के काम आए थे।
बाजार में घूमों ऑनलाइन से भी सस्ता मिलेगा
व्यापारियों की माने तो खरीदार बाजार में घूमना नहीं चाहता। बस ऑनलाइन साइट पर ऑफर देखकर आकर्षित हो रहे हैं। हजारों की खरीदारी बिना किसी पड़ताल के एक झटके से कर रहे हैं। यह ऑफर मार्केट में भी मिल जाएंगे। ग्राहक दुकानों पर जाकर ट्राइ तो करे। उसे खुद मालूम होगा कि बाजार में इससे बेहतर और सस्ता सामान उपलब्ध है।
दिवाली पर बंपर ऑफर
इलेक्ट्रोनिक के बाजार में इस बार दिवाली पर बंपर ऑफर कंपनियों की ओर से दिए जा रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन यह ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं। दुकानदारों की माने तो नवरात्र के पहले दिन उम्मीद के मुताबिक बिक्री हुई है। हालांकि लोग ऑनलाइन खरीद करने का बहिष्कार करने का मुहीम चलाएं तो इसका सीधा असर
जिले के प्रत्येक व्यक्ति को होगा और बाजार में इस दिवाली पर बंपर उछाल आएगा।
ये बोले दुकानदार
प्लस फोटो...31
व्यापार को बढ़ाने का एक ही तरीका है, ऑनलाइन साइटों की खरीदारी छोड़, स्थानीय दुकानों से खरीद करनी चाहिए। तभी बाजार में उछाल आ सकता है। यह गंभीर मसला है, सभी को विचार करना होगा।
मनुज प्रतापसिंह नैण, प्रेसटिज शोरूम के मालिक
एकजुटता दिखानी होगी
प्लस फोटो...33
बाजार में ऑफर की कमी नहीं है। इलेक्ट्रोनिक का सामान ऑनलाइन से भी सस्ता बाजार में उपलब्ध है। इसके लिए ग्राहक को दो से तीन दुकानों पर रेट कंफर्म करने होंगे। जिससे सस्ता मिले, उससे खरीदो, लेकिन ऑनलाइन की खरीदारी बंद करनी चाहिए।
विनोद दुग्गड़, शिवा डेकोरेशन के मालिक
ऑनलाइन का बहिष्कार करना होगा
प्लस फोटो...32
अगर बाजार में उछाल लाना है तो इस दिवाली सीजन ऑनलाइन की खरीदारी का बहिष्कार करें। व्यापारी व ग्राहक को खुद असर दिखने लगेगा। कोरोना में ऑनलाइन वाले कहां थे। स्थानीय दुकानदार ही काम आए थे। सभी के लिए चिंतन करने का वक्त है।
अंकुर बंसल, श्रीराम इलेक्ट्रोनिक्स के मालिक
ऑनलाइन पर पुराने मॉडल, करें जांच
प्लस फोटो..34
ऑनलाइन बाजार में पुराने मॉडल के प्रोडेक्ट हैं। मार्केट में नए मॉडल की वाशिंग मशीन, एलईडी, फ्रिज उपलब्ध है। इनकी वारंटी का लाभ ग्राहक को मिले, इसमें दुकानदार हर संभव सहयोग करता है। जबकि ऑनलाइन बेचने वाले सीधे कंपनी के प्रतिनिधि पर छोड़ देते हैं।
ललित अरोड़ा, न्यू बंसल इलेक्ट्रोविजन के मालिक।
Published on:
26 Sept 2022 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
