8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ मेें 94 केन्द्रों पर होगी आरएएस परीक्षा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

हनुमानगढ़. राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा- 2021 जिले में बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 94 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए एडीएम प्रतिभा देवठिया ने विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 26 Oct 2021, 5:43 PM IST

हनुमानगढ़ मेें 94 केन्द्रों पर होगी आरएएस परीक्षा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

हनुमानगढ़ मेें 94 केन्द्रों पर होगी आरएएस परीक्षा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

हनुमानगढ़ मेें 94 केन्द्रों पर होगी आरएएस परीक्षा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
- जिले में बुधवार को 94 केन्द्रों पर होगी परीक्षा
- जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित
हनुमानगढ़. राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा- 2021 जिले में बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 94 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए एडीएम प्रतिभा देवठिया ने विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। परीक्षा संचालन के लिए नियुक्त समन्वयक अधिकारी के सहयोग के लिए उनके साथ जिला कलक्टर कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर बंसल, जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक कर्मचारी कजोड़मल तथा जिला कलक्टर कार्यालय के वाहन चालक लखविन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है।
एडीएम ने बताया कि परीक्षा समाप्ति के पश्चात वितरित की गई राशि के बिलों का मिलान करने के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय के लेखाकार ऋषि कुमार, कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र के लेखाकार रतन सिंह व जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी देवी शंकर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा परीक्षा प्रश्न पत्र आयोग से प्राप्त होने, वितरण व परीक्षा समाप्ति के पश्चात कोष कार्यालय में संग्रहण कार्य तथा परीक्षा समाप्ति के बाद प्रयुक्त ओएमआर शीट तथा परीक्षा सामग्री आयोग कार्यालय को भिजवाने के लिए 25 अक्टूबर 2021 से 27 अक्टूबर 2021 तक अधिकारियों व कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। प्रभारी के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (आरक्षित उप समन्वयक) हंसराज जाजेवाल को, राउमावि फतेहगढ़ के वरिष्ठ अध्यापक महावीरप्रसाद को तथा जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक कर्मचारी सिकन्दर को नियुक्त किया गया है।
कंट्रोल रूप स्थापित
आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके दूरभाष नम्बर 01552 260299 है। जिला मुख्यालय एवं आसपास स्थित क्षेत्र तथा उपखण्ड पीलीबंगा, संगरिया, रावतसर, नोहर व भादरा में 94 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिला कलक्टर कार्यालय में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके प्रभारी अधिकारी के रूप में राजकीय उमावि जोडकियां के प्रधानाचार्य पवन कौशिक को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए जिला कलक्टर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक (न्याय) सुरेन्द्र कुमार, जिला कलक्टर कार्यालय के सूचना सहायक विनोद कुमार तथा सहायक कर्मचारी लालचन्द को नियुक्त किया गया है।