21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्ड नंबर 27 में लंबे समय से कर रहे निवास, पट्टे का आज भी इंतजार

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. शहर के वार्ड नंबर 27 की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। यहां बरसात के समय नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत आती है। वार्ड पार्षद भी इस समस्या को गंभीर मानते हैं। मगर वह इससे बड़ी समस्या लोगों के पट्टे नहीं बनने को बताते हैं।  

3 min read
Google source verification
वार्ड नंबर 27 में लंबे समय से कर रहे निवास, पट्टे का आज भी इंतजार

वार्ड नंबर 27 में लंबे समय से कर रहे निवास, पट्टे का आज भी इंतजार

वार्ड नंबर 27 में लंबे समय से कर रहे निवास, पट्टे का आज भी इंतजार
-हनुमानगढ़ शहर के वार्ड नंबर 27 में रह रहे लोगों की पीड़ा

हनुमानगढ़. शहर के वार्ड नंबर 27 की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। यहां बरसात के समय नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत आती है। वार्ड पार्षद भी इस समस्या को गंभीर मानते हैं। मगर वह इससे बड़ी समस्या लोगों के पट्टे नहीं बनने को बताते हैं। उनका कहना है कि लोग बरसों से वार्ड में निवास कर रहे हैं। लेकिन उनके पट्टे नहीं बन रहे हैं। इसे लेकर संबंधित लोग अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। मगर आज भी वार्ड के ९० प्रतिशत लोगों के पट्टे नहीं बने हैं। इससे लोगों को बैंक ऋण लेने आदि में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा वार्ड की कुछ सड़कें ऐसी है, जो क्षतिग्रस्त हो रही है। इनका पुननिर्माण करवाने की मांग वार्डवासी कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था भी सुधारने की जरूरत है। स्ट्रीट लाइट

करवा रहे पार्क का सौंदर्यीकरण
वार्ड नंबर २७ में स्थित पुराने पार्क का सौंदर्यीकरण करवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसमें चारदिवारी करवाने के साथ ही भ्रमण पथ भी तैयार करवाया जा रहा है। घास व पौधे भी लगाए जाएंगे। जिससे लोगों को सुबह व शाम की सैर करने के लिए जगह उपलब्ध हो सके।

वार्ड के परिसीमन पर नजर
टाउन क्षेत्र के वार्ड नंबर २७ का परिसीमन काफी बड़ा है। इसमें रावतसर सड़क पर उत्तम सिंह की कोठी से पश्चिम में चलते हुए स्वामी हरा चारा की टाल, ओम सोनी का मकान व रामचंद्र सोनी की दुकान, राजेन्द्र सोनी का मकान व दयाराम गोदारा का मकान व बाएं हाथ की ढाणी छोड़ते हुए क्षेत्र को शामिल किया गया है। देवदत भिडासरा का मकान व विनोद सोनी का मकान व सुशील शर्मा का मकान लेते हुए सीधा जवाहरनगर वाली सड़क तक, वहां से दक्षिण में मुड़कर जवाहर नगर शामिल करते हुए फतेहगढ रोड तक का क्षेत्र इस वार्ड में शामिल है। ओम सिंह का मकान, महेन्द्र सिंह का मकान लेते हुए, डॉ. रघुवीर सोनी हास्पिटल तक। वहां से दक्षिण में मुड़कर प्रतीक वैरायटी स्टोर व राजकुमार का मकान, अजीत सिंह का मकान छोडते हुए, सुभाष दादरवाल का मकान, सतीश नागपाल का मकान शामिल करते हुए विजेंद्र बिजारणिया के मकान तक। पूर्व में चलकर एसडी मैमोरियल स्कूल, राजकुमार का मकान व अशोक झींझा का मकान छोड़ते हुए भभूता सिद्ध डेरा शामिल कर रिपुदमन झींझा का मकान लेते हुए हनुमान धर्मकांटा तक वहां से दक्षिण में मुड़कर रावि नंबर दो लेते हुए उत्तम सिंह की कोठी तक का क्षेत्र वार्ड नंबर २७ के परिसीमन में शामिल किया गया है।

........वर्जन......
पार्षद भूपेंद्र का यह दावा
वार्ड नंबर २७ के पार्षद भूपेंद्र सिंह का दावा है कि मैने मेरे कार्यकाल में वार्ड के लोगों की समस्याओंं का हर संभव समाधान करवाने का प्रयास किया है। फिर भी लोगों के पट्टे नहीं बनने की समस्या बनी हुई है। हम अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। वार्ड का नियोजित विकास करवाने में लगे हैं। पार्क व सड़कों के निर्माण का काम चल रहा है।

प्रतिद्वंदी ने नकारे दावे

वार्ड नंबर २७ में गत चुनावों में पार्षद के प्रतिद्वंदी रहे राहुल नागर का कहना है कि वर्तमान पार्षद समस्याओं का समाधान करवाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। स्थिति यह है कि वार्ड में सहज उपलब्ध भी नहीं होते। कुछ गलियों में सफाई भी नियमित नहीं होती। बरसात के समय नालियां ओवरफ्लो हो जाती है। इससे वार्ड के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

.......वार्डवासियों के बोल.....
नहीं हो रही सुनवाई
वार्ड नंबर २७ के निवासी दीपक कुमार का कहना है कि कचरा कई गलियों में फैला रहता है। शमशान घाट वाली प्रमुख सड़क पर भी स्थिति ठीक नहीं है। बरसात के समय सड़कोंं पर पानी जमा हो जाता है। आमजन की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही।

टूटी हुई है सड़कें
वार्ड नंबर २७ के निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि वार्ड में सड़के नहीं बन रही है। पुरानी डामर सड़कें बनी हुई है। जो काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इनका पुननिर्माण करवाने की जरूरत है।