5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

डेढ़ करोड़ की लागत से नगर परिषद उपकार्यालय में हुआ भवन का निर्माण

डेढ़ करोड़ की लागत से नगर परिषद उपकार्यालय में हुआ भवन का निर्माण -पहले एक कमरे में संचालित थी निर्माण शाखा बोले सभापति हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित नगर परिषद उपकार्यालय में डेढ़ करोड़ की लागत से भवन का निर्माण किया गया है।

Google source verification

डेढ़ करोड़ की लागत से नगर परिषद उपकार्यालय में हुआ भवन का निर्माण -पहले एक कमरे में संचालित थी निर्माण शाखा बोले सभापति

हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित नगर परिषद उपकार्यालय में डेढ़ करोड़ की लागत से भवन का निर्माण किया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन बुधवार को सभापति गणेशराज बंसल, पार्षद अंजना जैन, आयुक्त पूजा शर्मा व पार्षद सुमित रिणवा ने किया। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार उपकार्यालय में निर्माण शाखा एक ही कमरे में संचालित थी। इस समस्या के बारे में सभापति गणेशराज बंसल को अवगत करवाया तो उन्होंने निर्माण शाखा का अलग से भवन निर्माण कराने की अनुमति दी। भवन में अधिशासी अभियंता कक्ष, सहायक अभियंता कक्ष, सहायक नगर नियोजक कक्ष, कम्यूटर कक्ष, रसोई व कर्मचारियों के खाना खाने के लिए कक्ष का निर्माण करवाया गया। भवन में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। अधिशासी अभियंता सुभाष बंसल ने बताया कि जंक्शन में 32 वार्ड तो टाउन में 28 वार्ड हैं। नगर परिषद का मुख्य कार्यालय व निर्माण शाखा टाउन में है। लेकिन जंक्शन उप कार्यालय में एक एईएन, एक एटीपी, तीन जेईएन जंक्शन क्षेत्र में कार्यरत हैं। इनको बैठने व कार्य करने में परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए सभापति ने भवन का निर्माण करने का निर्णय लिया। उद्घाटन समारोह में पार्षद प्रेम मेघवाल, गुरदीप सिंह बब्बी, मनोज बड़सीवाल, जगदीप सिंह विक्की, पूर्व पार्षद गौरव जैन, अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, सहायक अभियंता वेद सहारण, कनिष्ठ अभियंता प्रेमदास, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।