
सालासर में भोग लगाने गया था परिवार, पीछे से चोर घर में कर गए हाथ साफ
-टाउन में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
हनुमानगढ़. टाउन क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टाउन के वार्ड नंबर ३६ निवासी राजेंद्र सोनी पुत्र बृजलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका परिवार एक अक्टूबर को सालासर में सवामणि का भोग लगाने के लिए गया हुआ था। दो अक्टूबर को वापस घर लौटने पर देखा कि गेट व अलमारी के ताले टूटे हैं। अज्ञात चोर उसके घर से जेवरात के अलावा ४६ हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जसकरण सिंह को सौंपी है। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पंजीबद्ध कर लिए हैं। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी तलाशेगी। जिससे चोरों के बारे में सुराग हाथ लग सके। वहीं क्षेत्र में लगातार चोरी की बढ़ रही वारदात से आमजन परेशान हो रहा है।
दुकान से लाखों की चोरी
रावतसर. गांव बरमसर में आभूषणों की दुकान से अज्ञात चोर लाखों की नगदी व सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। शेराराम पुत्र धन्नाराम निवासी सरदारपुरा हाल बरमसर ने पुलिस को परिवाद दिया कि उसकी गांव में कैसरोजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह 30 सितम्बर की रात दुकान बंद कर दुकान के ऊपर बने घर में जाकर सो गया। रात्रि में किसी समय अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़ कर 50 ग्राम सोने के जेवर, 15 किलो चांदी के जेवर तथा गल्ले में रखी 2 लाख रुपए की नकदी चुरा ले गए। सुबह देखा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सामान व नकदी बरामद करने की मांग की।
Published on:
02 Oct 2019 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
