
आज चुना जाएगा मंडी व्यापारियों का नेता
आज चुना जाएगा मंडी व्यापारियों का नेता
- जीत के लिए प्रत्याशियों ने बना रखा साख का सवाल
- फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के दो पद व व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के चार पदों के लिए होगा मतदान, इसके पश्चात होगी मतगणना
हनुमानगढ़. टाउन में मंडी व्यापारियों के नेता का चुनाव रविवार शाम तक हो जाएगा। टाउन स्थित भटनेर पैलेस में मतदान सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी। इसके चलते शनिवार को चार व्यापारियों ने टैंडर वोट बंद लिफाफे में चुनाव अधिकारी को जमा करवाए। फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पवन कुमार कंदोई व जिनेंद्र जैन आमने-सामने हैं। सचिव पद पर नरोत्तम सिंगला व संजय कुमार जैन चुनाव लड़ रहे हैं। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक जिंदल व अजय कुमार सर्राफ चुनाव लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दुलीचंद जलांधरा व अतुल धींगड़ा आमने-सामने चुनावी मैंदान में हैं। सचिव पद पर विजय कुमार बंसल व राधाकृष्ण सिंगला दो उम्मीदवार हैं और कोषाध्यक्ष पद पर हरिकिशन खदरिया व कमल कुमार जैन उम्मीदवार हैं। मतगणना के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और व्यापार मंडल शिक्षा समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
ये चुने जा चुके हैं निर्विरोध
फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनावों में कोषाध्यक्ष अमित गोदारा, उपाध्यक्ष गगनदीप सोडा व सहसचिव अशोक कुमार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के चुनाव में सहसचिव पद पर विकास हिसारिया को निर्विरोध चुना गया है।
**
Published on:
14 Sept 2019 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
