हनुमानगढ़

कार और ट्रक में हुई जोरदार भि​ड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत, पांच घायल, मची चीख-पुकार

मेगा हाईवे सरदारशहर रोड़ पर धन्नासर कैंची के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा ( car truck collision in hanumangarh ) सामने आया। यहां एक ट्रक व कार की टक्कर ( Car truck accident ) में एक युवक की मौत ( one killed in road accident ) हो गई व पांच जने घायल हो गए।

less than 1 minute read
कार और ट्रक में हुई जोरदार भि​ड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत, पांच घायल

रावतसर/हनुमानगढ़.
मेगा हाईवे सरदारशहर रोड़ पर धन्नासर कैंची के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा ( car truck collision in hanumangarh ) सामने आया। यहां एक ट्रक व कार की टक्कर ( Car truck accident ) में एक युवक की मौत ( one killed in road accident ) हो गई व पांच जने घायल हो गए। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा ( road accident in hanumangarh )

पुलिस ( hanumangarh police ) के अनुसार कार में सवार अनूप (18) पुत्र ख्यालीराम मेघवाल निवासी चाईया, राजपाल (23) पुत्र रणवीर निवासी चाईया, संजय (18) पुत्र सुरेन्द्र बाल्मिकी, प्रविण (20) पुत्र राजेन्द्र बाल्मिकी, प्रेम पुत्र मातुराम बाल्मिकी निवासी गांधीबड़ी व सोहनलाल पुत्र भरत निवासी जैतपुर मंगलवार सुबह लगभग चार बजे चाईया से पल्लु की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान धन्नासर चौकी के पास कार के आगे अचानक पशु आने से कार ट्रक से जा टकराई। जिससे कार में सवार सभी घायल हो गए।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस

कार व ट्रक की भिड़ंत की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी सुभाषचन्द्र एएसआई व बंशीलाल मौके पर पहुंचे व घायलों को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय पहुचाया। जहां अनूप पुत्र ख्यालीराम निवासी चाईया कीक मौत हो गई। वहीं प्रविण व प्रेम कुमार को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया और शेष लोगों का उपचार स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में उपचार जारी है। मृतक अनूप के शव का स्थानीय राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
24 Sept 2019 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर