बाघ संरक्षण के लिए कानूनी लड़ाई लडऩे वाले वन्यजीव विशेषज्ञ सीबी सिंह का कहना है कि रणथम्भौर ( Ranthambore National Park ) में 40 बाघों की क्षमता है। अधिकतम इसमें 50 बाघ रह सकते हैं, लेकिन रणथम्भौर ये संख्या 71 है। ऐसे में या तो बाघों में संघर्ष हो या फिर वे निकलकर आबादी में आ जाएंगे। इसका सीधा सा हल ये है कि बाघों के लिए कॉरिडोर बने। गांवों का विस्थापन हो, ताकि उन्हें रहने की जगह मिले, लेकिन वन विभाग और राज्य की सरकारें इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। वन विभाग के प्रबंधन को लेकर हाईकोर्ट ने हाल हीं आदेश भी दिए हैं। उन पर अमल जरूरी है। वहीं जंगल पर ग्रामीणों की निर्भरता कम नहीं हुई है। लकड़ी लाने एवं मवेशी चराने के दौरान हमले होते हैं। जंगल पर निर्भरता कम करने के भी प्रयास होने चाहिए।