जानकारी के अनुसार सोगर गांव का सातवीं कक्षा में पढऩे वाला विशाल पिछले कई दिन से बुखार पीडि़त था। विशाल के पिता प्रभुदयाल उसे गांव के ही एक झोलाछाप चिकित्सक ( Jholachhap doctor) डोरीलाल के पास ले गए। इस दौरान डोरीलाल ने विशाल को एक इंजेक्शन ( treatment by Jholachhap doctor ) लगा दिया। विशाल के परिजनों से कहा कि अब बुखार ठीक हो जाएगा। इसके बाद विशाल के परिजन उसे लेकर घर चले गए लेकिन सुबह विशाल के कूल्हे पर सूजन आ गई और एक गांठ पड़ गई। जब परिजन बच्चे को लेकर दुबारा डॉक्टर के पास पहुंचे तो वह अभद्रता करने लगा व मारपीट करने लगा। बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे आरबीएम अस्पताल ( RBM hospital in Bharatpur) में भर्ती कराया गया। जहां दो दिन तक इलाज के बाद विशाल ने दम तोड़ दिया।