20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / देर रात जयपुर में हुई सनसनीखेज वारदात… बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी

देर रात जयपुर में हुई सनसनीखेज वारदात… बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी

राजधानी में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात ( jaipur crime news ) सामने आई है। एक युवक को जगतपुरा से लिफ्ट ( lift ) देने के बहाने बदमाशों ने सोमवार रात कार में बिठाया, फिर उसके साथ मारपीट करते हुए शिवदासपुरा ले गए। उसके पास जो कुछ था उसे छीन लिया और एटीएम ( ATM ) पर ले जाकर रुपए निकलवाए। युवक को करौली की तरफ लेकर जाने की योजना थी, लेकिन पीडि़त मौका पाकर गाड़ी से कूद गया। इसके बाद युवक ने पुलिस ( jaipur police ) को सूचना दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 24 Sep 2019, 2:15 AM IST

जयपुर

राजधानी में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात ( jaipur crime news ) सामने आई है। एक युवक को जगतपुरा से लिफ्ट ( lift ) देने के बहाने बदमाशों ने सोमवार रात कार में बिठाया, फिर उसके साथ मारपीट करते हुए शिवदासपुरा ले गए। उसके पास जो कुछ था उसे छीन लिया और एटीएम ( ATM ) पर ले जाकर रुपए निकलवाए। युवक को करौली की तरफ लेकर जाने की योजना थी, लेकिन पीडि़त मौका पाकर गाड़ी से कूद गया। इसके बाद युवक ने पुलिस ( jaipur police ) को सूचना दी।

यह है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि पीडि़त राजापार्क निवासी प्रेम है। लिफ्ट देने के बहाने जगतपुरा से बिठाया था। इसके बाद मारपीट कर कार सवार तीन चार बदमाशों ने एटीएम का पिन हासिल कर खाते से रुपए निकाले। शिवदासपुरा एक अखबार के संस्थान के सामने से निकले। उस दौरान कार धीमे हुई तो पीडि़त कार से कूद गया।

इलाके में करवाई नाकेबंदी

युवक की जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी करवाई है। फिलहाल पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग लगाएगी। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...


दो ट्रोलों में हुई जोरदार भिड़ंत, दोनों के डीजल टैंक फटे, चालक-खलासी जिंदा जले


घर में अकेली थी युवती, मौका पाकर जीजा ने कर डाली शर्मनाक हरकत

एक ही समाज के दो गुटों में चले लात-घूसे, रोड जाम