लालचंद कुहार निवासी वार्ड 12 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने थाने में बताया कि उसके बेटे रामनिवास की शादी 3 साल पहले चन्द्रकला पुत्री रामजीलाल कुहार निवासी चक 9 डीडब्ल्यूएम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही चन्द्रकला का व्यवहार मृतक रामनिवास और ससुराल पक्ष के प्रति खराब था। लगातार झगड़े होते थे, जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। इसके बावजूद चंद्रकला और उसके परिजन नहीं माने।