scriptVIDEO: केंद्रीय मंत्री ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के लिए इस पर समान कानून की मांग की है | Giriraj singh demand legislation similar population law for Hindu,Musl | Patrika News
हापुड़

VIDEO: केंद्रीय मंत्री ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के लिए इस पर समान कानून की मांग की है

बढ़ती जनसंख्या विकास और सामाजिक सद्भावना के लिए बाधा-गिरिराज सिंह

हापुड़Dec 26, 2018 / 12:49 pm

Ashutosh Pathak

hapur

केंद्रीय मंत्री ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के लिए समान कानून की मांग की

हापुड़। हापुड़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की एक बार फिर वकालत की। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या विकास और सामाजिक सद्भावना के लिए बाधा पैदा कर रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की आज जो जनसंख्या विस्पोट है उसमे कानून की आवश्यकता है जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध सभी पर लागू हो और जो ना माने उसकी वोटिंग राइट समाप्त कर देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाओं के लिए देवबंद से निकला एक और फतवा, ऐसा हैरान-परेशान करने वाले फतवे को पढ़ कर चकरा जाएंगे आप

हापुड़ में नगरपालिका में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर चल रहे धरने में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ज्ञापन दिया और जल्द ही कानून बनाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्वास दिलाया की जल्द ही इसपर समाधान निकलेगा ।
केंद्रीय मंत्री ने कहा की आज जो जनसंख्या विस्पोट है उसमे कानून की आवश्यकता है जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध सभी पर लागू हो और जो ना माने उसकी वोटिंग राइट समाप्त कर देनी चाहिए और उसपर आर्थिक प्रतिबंध लगे। इसके साथ ही उन्होेंने कहा कि कानून नहीं मानने वालों पर चाइना की तरह क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया की हमारे भारत में चाइना के बराबर जनसंख्या हो गयी है वहां एक मिनट में 11 बच्चे पैदा होते है हमारे यहां 30 से ऊपर होते है। मंत्री गीरीराज सिंह ने बताया की यदि चाइना ने 1979 में जनसंख्या पर कानून नहीं बनाया होता तो आज 60 करोड़ आबादी उनका बढ़ गया होता।

Home / Hapur / VIDEO: केंद्रीय मंत्री ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के लिए इस पर समान कानून की मांग की है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो