नौ दिवसीय गणगौर महोत्सव के चलते विकासखंड के पूरेे क्षेत्र में धनियर राजा व रनुबाई के गीतों का स्वर गुंजायमान हो रहा है। सारंगपुर गांव सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में गणगौर उत्सव का चल रहा है, जिसमें आयोजक परिवार द्वारा इस उत्सव को मनाने में कोई कमी नहीं रखी गई है। बाहर से आई हुई सांकृतिक गणगौर मंडलियां अपने भजनों में धनियर राजा के साथ रनुबाई के होली खेलने के वर्णन के साथ झालरे व धनियर राजा व रनुबाई की झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही है, जिसका दर्शन लाभ लेने के लिए आसपास ग्रामीण अंचलों के बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंच रहे हंै।