scriptअनाज से बनाए प्रभु राम, इतिहास रचते ही गूंज उठा जय श्री राम | Potrait of Lord Ram made by 125 quintal wheat of size 10800 sqft | Patrika News
हरदा

अनाज से बनाए प्रभु राम, इतिहास रचते ही गूंज उठा जय श्री राम

सवा सौ क्विंटल अनाज से बनाई भगवान श्रीराम, जानकी और हनुमानजी की कलाकृति..

हरदाOct 24, 2021 / 05:09 pm

Shailendra Sharma

harda.jpg

हरदा. अयोध्या के आशापुर स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल में हरदा जिले के 60 कलाकारों ने सतीश गुर्जर के नेतृत्व में अनाज के दानों से भगवान श्रीराम, जानकी एवं हनुमानजी की विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति बनाई। जिसका शनिवार को उत्तरप्रदेश सरकार के विधि न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंत्री बृजेश पाठक ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों एवं महात्माओं का स्वागत किया। कलाकृति को देखने के लिए अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर एवं सह प्रांत प्रचारक मनोज, प्रमोद पहुंचे। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति का अवलोकन किया। उन्होंने 19 नवंबर से अयोध्या में होने जा रहे अमृत महोत्सव में कलाकृति बनाने वाले कलाकारों को आमंत्रण दिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8521qo

ये भी पढ़ें- 5501 रुद्राक्ष से बनाया भगवान शिव का पोट्रेट, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम


खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान मप्र के अध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि 11 प्रकार के 125 क्विंटल अनाज के दानों से लगभग 10800 वर्ग फीट आकार में भगवान श्रीराम, जानकी और हनुमानजी की विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति को 60 कलाकारों ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह कलाकृति सामाजिक समरसता और शक्तिशाली हिंदू समाज का संदेश देती है। श्रीराम मंदिर का निर्माण और राष्ट्र का निर्माण साथ-साथ होगा। इसी आशा और विश्वास को जागृत करती कलाकृति को बनाने में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभा बौद्धिक सह प्रमुख मुकुंद, संस्कार भारती मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद झा का विशेष सहयोग मिला है। पटेल ने कहा कि यह कलाकृति लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होगी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान मप्र के अध्यक्ष संदीप पटेल एवं सतीश गुर्जर तथा उनकी टीम को इस पुनीत काम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनाज के दानों से इतनी बड़ी कलाकृति विश्व में नहीं बनाई गई है। लेकिन हरदा के कलाकारों ने यह कीर्तिमान रचकर हरदा जिला व देश का नाम रोशन किया है।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8521qo

Home / Harda / अनाज से बनाए प्रभु राम, इतिहास रचते ही गूंज उठा जय श्री राम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो