हरदोई

मलिहाबाद में माँ ने लगाई डाट बेटी ने लगा ली फांसी, जानिए पूरी वजह

मलिहाबाद में रहीमाबाद इलाके में माँ ने फोन पर बात करने से किया मना तो बेटी ने कर ली आत्महत्या, गांव वालों में बच्चों को लेकर दहशत।

less than 1 minute read
Oct 02, 2023
घर में पसरा मातम

लखनऊ में मलिहाबाद में रहीमाबाद इलाके में मोबाइल पर बेटी को बात करता देख मां ने डांट दिया। इससे आहत होकर सुनीता देवी (16) ने फांसी लगा ली।घर में मच गया कोहराम।


ये है पूरी घटना


रहीमाबाद के सहिजना गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा सुनीता देवी तबीयत खराब होने के चलते हफ्तेभर से स्कूल नहीं जा रही थी। परिजन के अनुसार, वह मोबाइल पर काफी देर तक बात करती थी। रविवार सुबह भी वह फोन पर बात कर रही थी। यह देख मां जय देवी ने डपट लगा दी। इसके बाद जय देवी और उनके पति खेत पर काम करने चले गए।

भाई ने बताई पुलिस को बात

सुनीता ने छोटे भाई रंजीत को खेलने के बहाने बाहर भेज दिया और फिर फांसी लगा ली। शाम करीब चार बजे रंजीत लौटा तो उसने बहन का शव फंदे से लटकता देखा। शोर होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। खबर पाकर खेत पर मौजूद परिजन भी भागते हुए घर पहुंचे। जय देवी ने ऐसा नहीं सोचा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

Published on:
02 Oct 2023 09:29 am
Also Read
View All

अगली खबर