5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा सरकार बनने पर केशव प्रसाद मौर्य की होगी जांच: रामवीर

रामवीर उपाध्याय ने चेतावनी देते हुये कहा है कि उप्र में बसपा सरकार आने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर दर्ज 11 मुकदमों की जांच करायी जायेगी।

2 min read
Google source verification

image

Amit Sharma

Jan 15, 2017

Ramveer Upadhyay

Ramveer Upadhyay

हाथरस।
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सपा-बसपा में सांठगांठ के आरोप लगाये जाने पर पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को आड़े हाथों लिया है। रामवीर उपाध्याय ने बसपा सरकार आने पर मौर्य के खिलाफ दर्ज 11 मामलों की जांच कराने की चेतावनी दी है।


आय से अधिक संपत्ति मामले में क्लीन चिट

दरअसल आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में शासन द्वारा करायी गई जांच में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को क्लीनचिट दी गई है। इसके बाद आवास लेवर कॉलौनी पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री ने काह कि उन्होंने आज तक कोई अवैधानिक कार्य नहीं किया है और उनके सभी भाई व पिताजी अपनी आमदनी का इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं और टैक्स देते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर और उनके परिवारीजनों पर विरोधी झूंठे आरोप लगाकर अर्नगल बयानबाजी करते रहे हैं।


हर चुनाव में होती है मेरी जांच

उपाध्याय ने कहा कि पहले जब-जब भाजपा की सरकार आयी है तब-तब मेरी जांच करायी है तथा सपा सरकार ने भी जांच करायी है लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। जो लोग मेरी जांच कराने की बात कर रहे हैं दोबारा से वह कितनी भी जांच करा लें। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुये कहा कि वह मेरी जांच कराने की बात कर रहे हैं लेकिन वह मेरी क्या जांच कराएंगे जिन पर खुद लूट, हत्या आदि के 11 मामले दर्ज हैं और वह अपराधी हैं और जांच तो इनके खिलाफ होनी चाहिये।


भाजपा अपराधियों का पार्टी

रामवीर उपाध्याय ने आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा अपराधियों की पार्टी है और अपराधी को प्रदेशाध्यक्ष बना रखा है और भाजपा नैतिकता की बात करती है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सरकार में भी मेरी जांच करायी थी लेकिन तब भी मुझे क्लीनचिट मिली थी। उन्होंने कहा कि हमारी जो भी सम्पत्ति है वह चुनाव आयोग में दर्ज है तथा सिकन्द्राराऊ में मकान बनवाने के मामले में कम स्टाम्प का झूठा मुकदमा है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं तभी मेरी शिकायतें होती हैं लेकिन मैंने आज तक ऐसा कोई कार्य नहीं किया और मैं सभी में दोषमुक्त हुआ हूं।


नोटबंदी से किसान हुआ परेशान

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले की जमकर कड़ी आलोचना की और कहा कि चुनावों के समय जितने वायदे किये थे उनमें से भाजपा की केन्द्र सरकार अभी 10 प्रतिशत वायदे भी पूरे नहीं कर पाये हैं। नोटबंदी से मजदूर, किसान व व्यापारी वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भाजपा उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बना पायेगी और आने वाले समय में केन्द्र में भी सरकार नहीं बना पायेंगे। उपाध्याय ने चेतावनी देते हुये कहा कि उप्र में बसपा सरकार आने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमों की जांच करायी जायेगी और अब उन्हें नैतिकता के आधार पर प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दें।


ये भी पढ़ें

image