Kidney Disease Food To Avoid: किडनी (Kidney health) हमारे शरीर का एक अहम अंग है जो खून को फिल्टर करने और मिनरल्स के संतुलन को बनाए रखने का काम करती है। लेकिन आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां किडनी को कमजोर बना सकती हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम अपने आहार पर ध्यान दें और उन फूड्स से बचें, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में जिन्हें किडनी की सेहत के लिए सीमित करना या त्यागना जरूरी है।