जिम में अगर आप को भी मिल रहे हैं ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
बदलती जीवनशैली में युवाओं का झुकाव बॉडी बनाने को लेकर ज्यादा है। अपने शरीर को शेप देने के लिए जिम जाने का उनमें बड़ा क्रेज है। वैसे भी जिम में एक्सरसाइज करना फायदेमंद है। रोजाना एक्सरसाइज से लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही हार्ट और हड्डियां भी मजबूत होती है। एक्सरसाइज करने के बाद पूरा दिन मूड भी फ्रेश रहता है।