1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Laser hair removal treatment: लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान भी

शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए अगर आप लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेने जा रहे हैं तो आपको इसके फायदे-नुकसान और सेफ्टी टिप्स को जरूर जान लेना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Apr 14, 2022

laser.jpg

कई बार चेहरे या शरीर पर बहुत ज्यादा अनचाहे बाल देखने में अच्छे नहीं लगते और इनसे परेशानी भी होती है। अगर आप वैक्सिंग या हेयर रिमूवल क्रीम से हटाने के रोज-रोज के झंझट से मुक्ति चाहते हैं तो आपके लिए लेजर ट्रीटमेंट एक बेहतरी ऑप्शन हो सकता है, लेकिन ये कितना सेफ हैं? ये जानना जरूरी है। क्योंकि इसके फायदे ही नहीं, नुकसान भी होते हैं।

लेजर हेयर रिमूवल के फायदे - Laser Hair Removal Benefits

चेहरे और शरीर के अन्य भाग में मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल तकनीक बहुत उपयोगी माना जाता है। लेजर रेज बालों के पिग्मेंट (मेलेनिन) द्वारा अवशोषित कर लेती है। इससे स्किन के भीतर मौजूद हेयर फॉलिकल्स को नष्ट हो जाते हैं और बाल दोबारा जलदी नहीं आने पाते। हालांकि कई सीटिंग्स के बाद बाल का पूरी तरह आना रुकता है।

लेजर तकनीक से बाल हटाने के फायदे- Benefits of laser hair removal

1. लेजर तकनीक से बालों को हटाने की प्रक्रिया काफी सरल होती है और इसमें आपको विशेष मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है।

2. लेजर हेयर रिमूवल काफी सरल और दर्दरहित प्रक्रिया है जिसमें आपको दर्द कम होता है।

3. गोरी स्किन वाले लोगों के लिए लेजर हेयर रिमूवल बहुत उपयोगी होता है।

4. अन्य प्रक्रिया की तुलना में लेजर हेयर रिमूवल में समय भी कम लगता है।

5. बाल हटाते समय आसपास की स्किन को कम नुकसान होता है।

6. लगभग 3 से 5 बार में लेजर हेयर रिमूवल आपके शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों को हटा देता है।

लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान Laser Hair Removal Side Effects

लेजर हेयर रिमूवल की प्रक्रिया काफी सरल और फायदेमंद होती है। इस प्रक्रिया में आपके शरीर पर मौजूद बाल आसानी से खत्म हो जाते हैं। आमतौर पर लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान बहुत कम होते हैं। लेकिन कई लोगों को इस प्रक्रिया में काफी नुकसान भी हो जाता है।

1. लेजर हेयर रिमूवल की प्रक्रिया में आपकी स्किन पर लाली और जलन की समस्या हो सकती है। यह समस्या कुछ ही दिनों के लिए होती है और अपने आप ही ठीक हो जाती है। हर व्यक्ति की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है और हर लोगों को इसका रिएक्शन अलग-अलग हो सकता है।

2. कुछ लोगों को प्रभावित क्षेत्र में त्वचा की पपड़ी की समस्या हो सकती है। यह आमतौर पर एक छोटी सी समस्या है लेकिन कुछ लोगों को इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्रस्टिंग से कभी-कभी खुजली या निशान पड़ सकते हैं।

3. स्किन के रंग में बदलाव भी कई बार लेजर हेयर रिमूवल के कारण हो सकता है। स्किन के आसपास लेजर किरणों के प्रभाव के कारण आपको यह समस्या हो सकती है।

4. स्किन इन्फेक्शन का खतरा रहता है। लेजर हेयर रिमूवल में सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

तो लेजर हेयर रिमूवल थेरेपी लेने से पहले अपनी स्किन को पहचान लें और डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Story Loader